16GB रैम, 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्ज वाला सबसे सस्ता फोन लॉन्च करेगा Vivo, जानें डिटेल

5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 11 अगस्त को लॉन्च होगा VIvo Y35

Join Us icon

Vivo अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Vivo Y35 के नाम से एंट्री करेगा। इसे लेकर अब तक ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं थी लेकिन अब वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन का एक पोस्टर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिससे इस फोन का डिजाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। यह फोन 16GB रैम के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलेगा इस पोस्टर के अलावा वीवो का यह फोन कई सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है। वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के पोस्टर लीक होने के बाद सभी को इसके लॉन्च डेट का इंतजार है। यहां हम आपको अपकमिंग वीवो वाई 35 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y35 डिजाइन

Vivo Y35 स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करें तो यह फ़ोन फ़्लैट फ़्रेम डिज़ाइन पर आधारित होगा। वीवो का यह बजट फ़ोन दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और गोल्ड में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन के बैक में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। फोन में पैटर्न दिया है जो लाइट रिफ्लेक्शन पर स्वायर लाइनिंग के साथ उभरता है। फोन के बैक पैनल पर वीवो की ब्रांडिंग भी मिलती है।

Vivo Y35 स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB+8GB रैम
  • 5000mAh बैटरी
  • 44W फास्ट चार्ज
  • 256GB स्टोरेज

Vivo Y35

Vivo Y35 स्मार्टफोन के लीक पोस्टर से इसके लॉन्च डेट, डिज़ाइन के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म हो जाती है। फ़ोन में 5000mAh बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्ज के साथ 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही फ़ोन की स्टोरेज 256GB होगी। इसके साथ ही वीवो के अपकमिंग फ़ोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.58 इंच का फ़ुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि LCD पैनल होगा और इसका रिफ़्रेश रेट 60Hz का होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच का सपोर्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि फ़ोन में क्वालकॉम का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 8000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 3 कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसमें 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही कनेक्टिविटी को लेकर कहा जा रहा है कि फ़ोन में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैंड वाईफ़ाई दिया जाएगा। वीवो का यह फ़ोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here