16GB RAM और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ सामने आया Xiaomi का पावरफुल Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन

Join Us icon

Xiaomi Redmi ब्रांड के दो नए स्मार्टफोन कल ही इंडिया में लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने अपने लेटेस्ट डिवाईस Redmi Note 11S और Redmi Note 11 को भारतीय बाजार में उतार दिया है जो मिडबजट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज़ का एक और मोबाइल फोन Redmi Note 11E Pro भी जल्द टेक मंच पर पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ ​सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।

Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन हाल ही में 2201116SC मॉडल नंबर के साथ टेना पर सर्टिफाइड हुआ था। वहीं अब इसी मॉडल नंबर वाला एक शाओमी फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो गया है। शाओमी ने हालांकि अभी तक इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन इसी महीने टेक मंच पर दस्तक दे देगा। यह मोबाइल फोन सबसे पहले शाओमी की होम मार्केट यानी चीन में ही लॉन्च होगा तथा उसके बाद अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है।

16GB RAM and 67W fast charging phone Redmi Note 11E Pro launch soon specs leaked

Redmi Note 11E Pro

शाओमी रेडमी नोट 11ई प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया जा रहा है कि यह रेडमी फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने इंडिया में लॉच किया अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन Redmi Note 11, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Redmi Note 11E Pro को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट या फिर मीडियाटेक डिमेनसिटी 920 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। टेना लिस्टिंग में यह फोन 16 जीबी तक की रैम मैमोरी के साथ सामने आया है तथा फोन में 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। वहीं फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस बताया गया है।

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11S launched in india price sale offer

लीक के मुताबिक Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 67वॉट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here