12070mAh बैटरी और 10000nits ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले के साथ 16GB RAM वाला फोन Honor Win Turbo 2 लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/Honor-Win-Turbo-2.jpg

टेक ब्रांड ऑनर ने आज अपनी ‘विन सीरीज’ की नई जेनरेशन मार्केट में उतार दी है। कंपनी की ओर से Honor Win 2, Win Turbo 2 और Win RT 2 चाइना में लॉन्च किए गए हैं। ये तीनों की बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन हैं। ऑनर विन 2 और विन आरटी 2 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। ऑनर विन टर्बो 2 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Win Turbo 2 स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर विन टर्बो 2 स्मार्टफोन को 3104 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.89-इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह flat LTPS OLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है ​जो हाई 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 5000Hz टच सैंपलिंग रेट, 5920Hz PWM डिमिंग और 10000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन डिस्प्ले पर 520Hz 10-फिंगर टच रिपोर्टिंग और 800Hz gyroscope जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो स्मूथ और फास्ट एक्सपीरियंस देते हैं।

Honor Win Turbo 2 को एंड्रॉयड 17 पर लाया गया है जो MagicOS 11 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 825 जीपीयू मौजूद है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने के रोकने के लिए इसमें एक्टिव कूलिंग फैन भी लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर विन टर्बो 2 5जी फोन ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन 1/2-इंच Sony OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया मोबाइल 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Honor Win Turbo 2 बड़ी बैटरी वाला 5G फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 12070mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसमें लगातार 17 घंटे तक गेम खेले जा सकते हैं। इस मोबाइल में energy-efficient E2 चिप लगाई गई है जो बैटरी हीट होने के रोकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह ऑनर फोन पावरबैंक का काम भी कर सकता है जिसके लिए मोबाइल में 27W reverse चार्जिंग दी गई है।

ऑनर विन टर्बो 2 5जी स्मार्टफोन को IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। यह मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के ​साथ ही इस गर्म लिक्विड और तेल जैसी चीजों से भी सुरक्षित रख सकती है। इस Honor 5G फोन में dual 1216 symmetric speakers लगाए गए हैं जो धमाकेदार साउंड दे सकते हैं। इस मोबाइल में C3 RF enhancement चिप भी लगी है जो लो कवरेज एरिया में भी नेटवर्क बनाए रख सकती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 भी मौजूद है।

Honor Win Turbo 2 प्राइस

ऑनर विन टर्बो 2 5जी फोन को चीन में कुल 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 3,199 युआन यानी 45 हजार रुपये के करीब है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट को 3,499 युआन (करीब ₹49,700) और 12GB + 512GB को 4,199 युआन (करीब ₹59,600) में लॉन्च किया गया है। वहीं 16GB + 256GB को 3,899 युआन यानी तकरीबन 55,400 रुपये में और 16GB RAM + 512GB Storage वाले टॉप वेरिएंट को 4499 युआन यानी तकरीबन 63,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।