BSNL रिचार्ज प्लान की फुल लिस्ट (2026), जानें डाटा, वैलिडिटी और बेनिफिट्स की डिटेल

Join Us icon

मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की बढ़ती कीमतों ने आम यूजर्स की जेब पर सीधा असर डाला है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स महंगे किए जाने के बाद अब ज्यादातर यूजर्स सस्ते और लंबे वैधता वाले रिचार्ज की तलाश में हैं। ऐसे समय में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के चलते लोकप्रिय है। बीएसएनएल ने अब तक अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे यह कम बजट वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बनता है। कंपनी का देशभर में मजबूत वायरलाइन और ब्रॉडबैंड नेटवर्क है, वहीं BSNL 4G सेवाएं भी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही हैं। भले ही जियो, एयरटेल और Vi ने 5G नेटवर्क लॉन्च कर दिया हो, लेकिन सस्ते कॉलिंग और डाटा प्लान्स की वजह से बीएसएनएल आज भी लाखों ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है।

अगर आप BSNL Prepaid Recharge Plans 2026 की पूरी जानकारी, वैधता, डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

अनलिमिडेट कॉलिंग और डाटा वाले BSNL Recharge Plans

बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स के लिए कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता है जो अच्छे डाटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। सेगमेंट के अधिकांश प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग लाभ के साथ-साथ अन्य सुविधाओं जैसे बीएसएनएल ट्यून्स की मुफ्त सदस्यता आदि के साथ आते हैं।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 18 रुपये

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। सीमा समाप्त होने के बाद ग्राहक 80kbps की कम स्पीड पर असीमित इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 87 रुपये

बीएसएनएल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 87 रुपये की कीमत के साथ आता है। इस पैक में प्रति दिन 1 जीबी डाटा की सुविधा मिलती है। साथ ही, असीमित वॉयस कॉल की सुविधा है। पैक 14 दिनों की वैधता के साथ आता है और प्रति दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। यह पैक हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विस के साथ भी आता है, जो One97 कम्युनिकेशंस द्वारा पेश की जाती है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 99 रुपये

बीएसएनएल का 99 रुपये का प्रीपेड प्लान कुछ दिलचस्प लाभों के साथ आता है। पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है और 18 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में फ्री कॉलर ट्यून भी मिलती है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 118 रुपये

BSNL का 118 रुपये का यह रिचार्ज प्लान 20 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 0.5GB डाटा और मुफ्त PRBT भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 139 रुपये (Inactive GPII Customers)

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस/दिन भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 147 रुपये

बीएसएनएल का 147 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपको लोकल और नेशनल रोमिंग दोनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग देता है। प्रीपेड प्लान पूरी वैधता अवधि के लिए 10GB डाटा के साथ आता है। यह बीएसएनएल ट्यून्स भी प्रदान करता है और 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 184 रुपये

बीएसएनएल का 184 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलती है। इसके अलावा, आपको Lystn पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 185 रुपये

185 रुपये वाला यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। वैधता की पूरी अवधि के लिए 100 एसएमएस प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ भी आता है। इसके अलावा, आपको एम/एस ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड और बीएसएनएल ट्यून्स द्वारा प्रोग्रेसिव वेब एपीपी (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस की बंडलिंग भी मिलती है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 186 रुपये

बीएसएनएल का 186 रुपये का प्रीपेड प्लान कई दिलचस्प बेनिफिट्स और सर्विस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही, यह लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग के लिए असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। प्रीपेड प्लान प्रति दिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। यह पैक मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स के साथ हार्डी गेम्स की सुविधा प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 187 रुपये

इस बीएसएनएल पैक में प्रतिदिन 2GB डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है। प्रीपेड प्लान मुफ्त पीआरबीटी के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। यह मुंबई और दिल्ली में एमटीएनएल नेटवर्क सहित होम एलएसए और नेशनल रोमिंग में किसी भी नेट पर अनलिमिटेड वॉयस (लोकल/एसटीडी) के साथ आता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 215 रुपये 

BSNL का 215 रुपये वाला प्लान कंपनी के नए 215 रुपये मूल्य वाले रीचार्ज पैक में 30 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा, रोज 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, यूजर्स को 2GB डेली डाटा भी दिया जाता है। इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी हैं, जैसे Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Gameium, Lystn Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes का ऐक्सेस।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 228 रुपये

बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान 1 महीने की वैधता, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा और 100 एसएमएस/दिन भी मिलता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 239 रुपये

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान एक महीने की वैधता के साथ आता है। यह पैक लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा और 100 एसएमएस/दिन की सुविधा भी है। यह योजना मेसर्स ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड द्वारा प्रोग्रेसिव वेब ऐप (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरेना मोबाइल गेमिंग सेवा के साथ आती है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 247 रुपये

बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 3GB डाटा मिलता है। एक बार डाटा सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी 80Kbps स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं। यह प्लान 36 दिनों की वैधता के साथ आता है और इरोज नाउ और बीएसएनएल ट्यून्स की मुफ्त सदस्यता प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 251 रुपये

इस रिचार्ज वाउचर के साथ ग्राहकों को कुल 251GB हाई-स्पीड डाटा प्रदान किया जाएगा, जिसकी वैधता 60 दिनों तक होगी। यानी औसतन प्रति दिन 4GB डाटा तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 251GB की सीमा पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी, जिससे सामान्य ब्राउजिंग तो की जा सकेगी, लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग या हैवी डाउनलोड करना मुश्किल हो जाएगा। यह वाउचर केवल डाटा तक सीमित है और इसमें वॉयस कॉल या SMS सेवा शामिल नहीं है। यह एक डाटा ऐड-ऑन वाउचर है, जिसकी खुद की कोई वैधता नहीं होती और इसका इस्तेमाल तभी संभव है जब यूजर का मौजूदा बेस प्लान एक्टिव हो।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 269 ​​रुपये

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान लोकल और नेशनल के लिए असीमित वॉयस कॉलिंग लाभ के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा और 30 दिनों की वैधता मिलती है। पैक 100 एसएमएस/दिन के साथ आता है और आपको बंडल बीएसएनएल ट्यून्स भी मिलती हैं। इसके अलावा, यह प्लान चैलेंजेज एरेना गेम्स, इरोज नाउ एंटरटेनमेंट, लिस्टन पॉडकास्ट सर्विसेज, हार्डी मोबाइल गेम सर्विस, लोकधुन और जिंग सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 298 रुपये

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान 52 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में लोकल और एसटीडी पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसमें प्रति दिन 1GB डाटा के साथ-साथ प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है। इस योजना में इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज की मुफ्त सदस्यता भी शामिल है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 299 रुपये

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में मुंबई और दिल्ली सहित लोकल, एसटीडी और राष्ट्रीय रोमिंग पर असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। यह पैक प्रतिदिन 3GB डाटा भी प्रदान करता है और 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 319 रुपये

बीएसएनएल के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलता है। यह पैक लोकल, एसटीडी और राष्ट्रीय रोमिंग के साथ आता है, जिसमें दिल्ली और मुंबई सर्कल भी शामिल हैं। प्रीपेड प्लान 65 दिनों की वैधता प्रदान करता है। पैक वैधता की पूरी अवधि के लिए 10GB डाटा भी प्रदान करता है। इसमें 300 एसएमएस की भी सुविधा है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 347 रुपये

बीएसएनएल का 347 रुपये का प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान करता है और असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। यह प्लान 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 347 रुपये के प्लान में मेसर्स ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड द्वारा प्रोग्रेसिव वेब ऐप (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरेना मोबाइल गेमिंग सर्विस का अतिरिक्त लाभ शामिल है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 399 रुपये

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक होम और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। यह मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स और लोकधुन कंटेंट के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी पैक करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 439 रुपये

बीएसएनएल प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक दिल्ली और मुंबई सहित लोकल और नेशनल रोमिंग पर असीमित वॉयस कॉल प्रदान करता है। प्लान वैधता की पूरी अवधि के लिए 300 एसएमएस भी प्रदान करता है। ध्यान रखें कि यह प्लान किसी भी इंटरनेट डाटा के साथ नहीं आता है। इसकी कीमत 439 रुपये है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 485 रुपये

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान 82 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह पैक दिल्ली और मुंबई सहित लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB डा

टा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 499 रुपये

बीएसएनएल का एसटीवी 499 रिचार्ज प्लान 75 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। यह योजना मुफ्त पीआरबीटी के साथ असीमित सॉन्ग चेंज, क्रिकेट पीआरबीटी, क्रिकेट एसएमएस अलर्ट के साथ आता है। यह पैक लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा देता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 599 रुपये

यह बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक दिल्ली और मुंबई सहित लोकल और नेशनल रोमिंग पर असीमित वॉयस कॉल प्रदान करता है। पैक में प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ प्रति दिन 3 जीबी डाटा भी मिलता है। इसके अलावा, पैक में 00:00 बजे से 05:00 बजे तक अनलिमिटेड फ्री नाइट डाटा मिलता है। यह फ्री जिंग, पीआरबीटी, एस्ट्रोटेल और गेमऑन सेवाएं भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 628 रुपये 

वहीं, BSNL का 628 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो बार-बार रीचार्ज करने से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, और इसमें रोज 3GB डेली डाटा के अलावा, 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। साथ ही, सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का विकल्प भी है। इस प्लान के साथ भी Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon और Astrocell जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 769 रुपये

कंपनी का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। पैक में 84 दिनों की वैधता और प्रतिदिन 2GB डाटा भी मिलता है। इसके अलावा, यह पैक बीएसएनएल ट्यून्स, इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन, हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विसेज, चैलेंजेस एरेना मोबाइल गेमिंग सर्विस, लिस्टन म्यूजिक, लोकधुन, जिंग, एस्ट्रोटेल और गेमऑन सेवाओं के साथ मुफ्त में आता है।

प्लान की कीमतप्लान बेनिफिट्सवैलिडिटी
18 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा2 दिन
87 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS14 दिन
99 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, मुफ्त PRBT18 दिन
105 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 2GB18 दिन
118 रुपयेप्रतिदिन 0.5GB डाटा, असीमित वॉयस कॉल, मुफ्त PRBT20 दिन
139 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 1.5GB/दिन, 100 SMS/दिन28 दिन
147 रुपये10GB डाटा, असीमित कॉल30 दिन
184 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
185 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
186 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
187 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल28 दिन
215 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल30 दिन
228 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 2GB/दिन, 100SMS/दिन1 महीना
239 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 2GB/दिन, 100SMS/दिन1 महीना
247 रुपयेप्रतिदिन 3GB डाटा, असीमित कॉल36 दिन
269 ​​रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल30 दिन
298 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 1GB/दिन, 100SMS/दिन52 दिन
299 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 3GB/दिन, 100SMS/दिन30 दिन
319 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल75 दिन
347 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल56 दिन
399 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, प्रतिदिन 100 SMSतीस दिन
439 रुपयेअसीमित कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस90 दिन
485 रुपये1.5GB डाटा/दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS प्रतिदिन82 दिन
499 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल90 दिन
599 रुपयेप्रतिदिन 3GB डाटा, असीमित कॉल84 दिन
628 रुपयेप्रतिदिन 3GB डाटा, असीमित कॉल84 दिन
769 रुपयेअसीमित कॉल, 12GB/दिन, 100 SMS प्रतिदिन84 दिन

BSNL सिम वैलिडिटी एक्सटेंशन रिचार्ज प्लान

अगर आप अपने प्रीपेड बीएसएनएल नंबरों की सिम वैधता बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए बीएसएनएल के पास कई सारी योजनाएं हैंः

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 102 रुपये

BSNL के 102 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह केवल नए एक्टिवेशन के लिए उपलब्ध है और इसमें प्रतिदिन 1GB डाटा और 6000 सेकंड की वॉयस सुविधा भी मिलती है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 107 रुपये

बीएसएनएल के 107 रुपये का प्रीपेड प्लान 40 दिनों के सिम वैधता के साथ भी आता है। यह पैक 3 जीबी डाटा के साथ-साथ लोकल, एसटीडी और दिल्ली और मुंबई सर्कल सहित राष्ट्रीय रोमिंग पर 100 मिनट की मुफ्त वॉयस कॉल के साथ आता है। यह 60 दिनों के लिए मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 108 रुपये

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GB डाटा भी बंडल किया गया है। यह असीमित वॉयस कॉल के साथ भी आता है, और यह केवल नए एक्टिवेशन के लिए उपलब्ध है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 153 रुपये

कंपनी का प्रीपेड प्लान 26 दिनों की वैधता प्रदान करता है और लोकल, एसटीडी और राष्ट्रीय रोमिंग पर असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। पैक प्रति दिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है और प्रति दिन 1 जीबी डाटा प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 197 रुपये

यह वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 70 दिनों वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस और 2 जीबी प्रति दिन डाटा भी मिलता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 199 रुपये

बीएसएनएल का 199 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक पूरी वैधता अवधि के लिए प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान करता है। इसके अलावा, ग्राहकों को राष्ट्रीय रोमिंग सहित किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल भी मिलती है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 201 रुपये

बीएसएनएल का 201 रुपये का वैलिडिटी प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी देता है और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। यह प्लान दैनिक डाटा भत्ते के साथ नहीं आता है, इसके बजाय, यह वैधता अवधि के लिए केवल 6 जीबी डाटा प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 229 रुपये

बीएसएनएल का यह प्लान वाउचर प्लान 90 कैलेंडर दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, आपको मेसर्स ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड द्वारा प्रोग्रेसिव वेब ऐप (PWA) पर चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस की बंडलिंग मिलती है। इसके अलावा, प्रति दिन 2GB डाटा भी मिलता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 249 रुपये

बीएसएनएल का यह वाउचर प्लान 45 कैलेंडर दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, प्रतिदिन 2GB डाटा भी मिलता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 292 रुपये

बीएसएनएल का यह वाउचर प्लान 45 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 2GB डाटा भी मिलता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 397 रुपये

यह वाउचर प्लान 45 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, प्रतिदिन 2GB डाटा भी मिलता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 666 रुपये

बीएसएनएल का एसटीवी 666 रिचार्ज प्लान 120 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है और वैधता की पूरी अवधि के लिए प्रति दिन 2GB डाटा प्रदान करता है। यह प्रति दिन 100 एसएमएस और जिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा के लिए मुफ्त सदस्यता भी प्रदान करता है। यह पैक मल्टी-रिचार्ज सुविधा भी प्रदान करता है, जिसका अर्थ है कि उपयोगकर्ता इसे पहले से कई बार रिचार्ज कर सकते हैं ताकि उन्हें अगले रिचार्ज के बारे में चिंता न करनी पड़े।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 699 रुपये

बीएसएनएल का एसटीवी 699 रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है और वैधता की पूरी अवधि के लिए प्रति दिन 0.5GB डाटा प्रदान करता है। यह प्रति दिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है और ग्राहक पहले 60 दिनों के लिए मुफ्त पीआरबीटी सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 797 रुपये

बीएसएनएल का 797 रुपये का प्रीपेड प्लान 395 दिनों की वैधता प्रदान करता है। बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पहले 60 दिनों तक प्रतिदिन 2GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को पहले 60 दिनों के लिए केवल असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन मिलेंगे। इस प्लान के साथ कोई भी बीएसएनएल सिम को सक्रिय रख सकता है और इनकमिंग कॉल का लाभ उठा सकता है। हालांकि 60 दिनों के बाद कॉल करने या इंटरनेट का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को कुछ ऐड-ऑन प्लान रिचार्ज करने होंगे।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 997 रुपये

बीएसएनएल का 997 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 160 दिनों की वैधता प्रदान करता है। रिचार्ज प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 2GB डाटा साथ आता है। एक बार सीमा समाप्त होने के बाद यूजर्स 80Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा दो महीने के लिए फ्री पीआरबीटी और फ्री लोकधुन कंटेंट सर्विस मिलेगी।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 999 रुपये

बीएसएनएल प्रीपेड प्लान दो महीने के लिए मुफ्त पीआरबीटी के साथ आता है। प्लान में दिल्ली और मुंबई समेत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। पैक 200 दिनों की वैधता प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 1,198 रुपये

बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्लान में 3GB डाटा और 300 मिनट की मासिक कॉलिंग मिलती है। यह प्लान हर महीने 30SMS भी ऑफर करता है। लाभ प्रत्येक माह की शुरुआत में अपडेट होते हैं।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 1,499 रुपये

बीएसएनएल का 1,499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। पैक में प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है और वैधता की पूरी अवधि के लिए 24GB डाटा मिलता है। प्रीपेड प्लान 336 दिनों की वैधता प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 1,999 रुपये

बीएसएनएल का 1,999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमेंपूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही, प्रतिदिन 3GB डाटा की भी सुविधा है। एक बार सीमा समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 80Kbps की कम स्पीड के साथ इंटरनेट सर्फ कर सकते हैं। प्रीपेड प्लान पूरे वर्ष के लिए अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज, लोकधुन कंटेंट और इरोस नाउ सदस्यता के साथ मुफ्त पीआरबीटी प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये का

कंपनी का यह रिचार्ज प्लान 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह पैक अनलिमिटेड डाटा के साथ लोकल/एसटीडी कॉल पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। यह पैक 30 दिनों के लिए मुफ्त पीआरबीटी के साथ-साथ 30 दिनों के लिए मुफ्त इरोस नाउ सेवाएं और लोकधुन भी प्रदान करता है।

बीएसएनएल वैलिडिटी रिचार्ज प्लान 2,999 रुपये

बीएसएनएल का नया प्लान वाउचर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है और 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। पैक में प्रतिदिन 3GB डाटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

प्लान की कीमतबेनिफिट्सवैलिडिटी
102 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल30 दिन
107 रुपये3GB डाटा, 100 मिनट मुफ्त कॉल40 दिन
108 रुपये1GB/दिन डाटा, असीमित वॉयस28 दिन
153 रुपयेप्रतिदिन 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन26 दिन
197 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS/दिन70 दिन
199 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS/दिन30 दिन
201 रुपयेप्रतिदिन 6GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS/दिन90 दिन
229 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन90 दिन
249 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन45 दिन
292 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन45 दिन
397 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन45 दिन
666 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन120 दिन
699 रुपये0.5GB डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन180 दिन
797 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल396 दिन
998 रुपयेप्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित कॉल240 दिन
999 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, मुफ्त PRBT200 दिन
1198 रुपये3GB डाटा, 300 मिनट कॉल, 30 SMS365 दिन
1,499 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, 24GB डाटा336 दिन
1,999 रुपयेप्रतिदिन 3GB डाटा, असीमित कॉल365 दिन
2,399 रुपयेअसीमित वॉयस कॉल, असीमित डाटा395 दिन
2,999 रुपयेप्रतिदिन 3GB डाटा, असीमित कॉल365 दिन

BSNL Recharge Plans ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ

एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई की तरह बीएसएनएल भी कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करता है, जो ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। हमने कुछ लोकप्रिय बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की लिस्ट तैयार की है, जो मुफ्त सदस्यता प्रदान करते हैं।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 98 रुपये

बीएसएनएल का यह प्रीपेड पैक प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान करता है और 22 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को पूरी वैधता अवधि के दौरान 44GB डाटा मिलेगा। प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मुफ्त EROS Now की सदस्यता मिलती है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 247 रुपये

बीएसएनएल का यह पैक लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 3GB डाटा मिलता है। एक बार डाटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 80Kbps स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ इरोज नाउ और बीएसएनएल ट्यून्स की मुफ्त सदस्यता प्रदान करता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 429 रुपये

बीएसएनएल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान दिल्ली और मुंबई के रोमिंग क्षेत्रों सहित किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल प्रदान करता है। यह पैक प्रति दिन 1GB डाटा के साथ आता है और मुफ्त 100 एसएमएस / दिन प्रदान करता है। इसके अलावा, यह इरोज नाउ की मुफ्त सदस्यता प्रदान करता है और यह 81 दिनों की वैधता के साथ आता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 447 रुपये

बीएसएनएल का यह 447 रुपये का प्रीपेड प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स और इरोज नाउ सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कॉम्बो प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इसके अलावा, यूजर्स को बिना किसी डेली लिमिट के 100GB हाई-स्पीड डाटा भी मिलता है।

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 1,999 रुपये

बीएसएनएल का PV999 प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भारत में किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल मिलती है। इसमें प्रतिदिन 3GB डाटा मिलता है। एक डाटा लिमिट समाप्त होने के बाद भी यूजर्स 80Kbps की कम स्पीड के साथ इंटरनेट सर्फ कर सकते हैं। प्रीपेड प्लान पूरे वर्ष के लिए असीमित सॉन्ग चेंज, लोकधुन कंटेंट और इरोस नाउ सदस्यता के साथ मुफ्त पीआरबीटी प्रदान करता है।

BSNL स्पेशल रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के पास अपने यूजर के लिए कुछ स्पेशल रिचार्ज प्लान भी मौजूद हैं, जो कुछ इस तरह हैंः

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 2,199 रुपये

बीएसएनएल का यह स्पेशल इंटरनेशनल रोमिंग पैक यूएई के लिए पेश किया गया है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 7 दिनों की वैधता मिलती है, जिसके दौरान वे 200 मिनट तक लोकल कॉलिंग कर सकते हैं। यह प्लान खास तौर पर यूएई यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 2,399 रुपये

बीएसएनएल का यह लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा की सुविधा दी जाती है। हालांकि फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 3,599 रुपये

यह स्पेशल प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 2GB डाटा, 10 SMS और 20 मिनट की इंटरनेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह पैक सीमित समय के लिए विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 4,865 रुपये

बीएसएनएल का यह रोमिंग पैक खास भूटान के लिए पेश किया गया है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो भूटान में नेटवर्क कनेक्टिविटी चाहते हैं।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 5,399 रुपये

यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 3GB डाटा, 20 SMS और 30 मिनट की वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यह इंटरनेशनल यूजर्स के लिए एक बैलेंस्ड पैक माना जा सकता है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 685 रुपये

बीएसएनएल का यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसका इस्तेमाल मौजूदा सिम को C-TOPUP सिम में कन्वर्ट करने के लिए किया जाता है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 705 रुपये

यह 1 दिन की वैधता वाला रोमिंग पैक मॉरीशस के लिए उपलब्ध है। कम समय की यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए यह प्लान उपयोगी है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 895 रुपये

बीएसएनएल का यह 1 दिन की वैधता वाला रोमिंग पैक भूटान के लिए पेश किया गया है। इसमें सीमित अवधि के लिए नेटवर्क एक्सेस मिलता है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 897 रुपये

यह रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें लोकल और STD नेटवर्क पर ऑन-नेट और ऑफ-नेट दोनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 898 रुपये

यह यूएई रोमिंग प्लान 3 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 120 मिनट लोकल कॉल और 60 मिनट अन्य कॉलिंग के लिए दिए जाते हैं।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 497 रुपये

बीएसएनएल का यह यूएई रोमिंग पैक 1 दिन के लिए वैध है। इसमें 40 मिनट लोकल और 40 मिनट अन्य कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 599 रुपये

यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा मिलता है, हालांकि FUP पूरा होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 319 रुपये

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 65 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान में MTNL रोमिंग भी शामिल है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 239 रुपये

यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें MTNL नेटवर्क सहित अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 279 रुपये

बीएसएनएल का यह इंटरनेशनल रोमिंग पैक सिंगापुर के लिए उपलब्ध है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 197 रुपये

यह रिचार्ज प्लान 54 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 300 मिनट की कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलती है। 4GB डाटा पूरा होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 228 रुपये

बीएसएनएल का यह प्लान 30 दिनों की वैधता प्रदान करता है और इसमें MTNL नेटवर्क सहित अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 229 रुपये

यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2GB डाटा दिया जाता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40 kbps हो जाती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 143 रुपये

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों के लिए वैध है। इसमें 500 मिनट कॉलिंग, 100 SMS और 1GB डाटा मिलता है। लिमिट खत्म होने के बाद कॉलिंग 10 पैसे प्रति मिनट की दर से होती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 99 रुपये

यह प्लान 15 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें रोमिंग सहित अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 107 रुपये

बीएसएनएल का यह पैक 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इसमें 3GB डाटा और 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 44 रुपये

यह रिचार्ज प्लान 26 दिनों के लिए वैध है। इसमें लोकल कॉल्स की दर 1.2 पैसे प्रति 2 सेकंड रखी गई है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 15 रुपये

बीएसएनएल का यह छोटा प्लान 3 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें 5 मिनट का फ्री IVR कंटेंट मिलता है।

बीएसएनएल स्पेशल रिचार्ज प्लान 18 रुपये

यह प्लान 30 दिनों के लिए BSNL Tunes सेवा प्रदान करता है। हालांकि, इस रिचार्ज से मुख्य वैधता में कोई बढ़ोतरी नहीं होती।

बीएसएनएल एसएमएस पैक्स

बीएसएनएल अपने यूजर्स को SMS पैक्स भी ऑफर करता है।

BSNL 31 रुपये वाला SMS प्लान

बीएसएनएल के 31 रुपये वाले एसएमएस प्लान में यूजर्स को 500 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। यह मुंबई और दिल्ली के साथ सभी सर्किल के लिए है। यह पैक 25 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL 52 रुपये वाला SMS प्लान

बीएसएनएल के 52 रुपये वाले एसएमएस पैक में यूजर को 1000 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। यह मुंबई और दिल्ली के साथ सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। यह एसएमएस पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL फुल टॉक टाइम टॉपअप्स प्लांस

बीएसएनएल उन टेलीकॉम कंपनियों में से एक है, जिनके पास फुल टॉक टाइम वाले टॉपअप्स प्लांस की लंबी लिस्ट मौजूद है। जानें इन प्लांस में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में…

  • बीएसएनएल 10 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: बीएसएनएल के इस पैक में यूजर्स को 7.47 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 20 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इस प्लान में यूजर को 14.95 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 30 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इसमें यूजर्स को 22.42 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 40 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इस प्लान में 30.9 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 50 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इस प्लान में कस्टमर को 39.37 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 60 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: कस्टमर को प्लान में 47.85 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 70 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इसमें यूजर को 56.32 रुपये का टॉक टाइम ऑफर किया जाता है।
  • बीएसएनएल 80 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 64.8 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 90 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इसमें कस्टमर को 73.27 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 100 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: प्लान में यूजर्स को 98.69 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 110 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: 98.69 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 150 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: 124.12 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 200 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इस प्लान में 166.49 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 220 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: कस्टमर को 220 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 500 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इसमें यूजर को 500 रुपये का फुल टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 550 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इसमें भी यूजर को 550 रुपये का फुल टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 1000 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: कस्टमर को 844.46 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 1100 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: इसमें कस्टमर को 1,100 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।
  • बीएसएनएल 2000 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: यह प्लान 2000 रुपये का टॉक टाइम ऑफर करता है।
  • बीएसएनएल 5000 रुपये वाला फुल टॉक टाइम प्लान: यह प्लान 4234.29 रुपये का टॉक टाइम प्रदान करता है।

BSNL प्रीपेड नंबर को रिचार्ज कैसे करें?

BSNL यूजर कई प्रकार की प्रीपेड योजनाएं प्रदान करता है। यदि आप अपने BSNL प्रीपेड मोबाइल नंबर को रिचार्ज करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान है। आप इसे कई तरीकों से कर सकते हैं। नीचे BSNL प्रीपेड नंबर रिचार्ज करने के विभिन्न तरीकों का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दिया गया है:

BSNL ऐप के माध्यम से रिचार्ज कैसे करें?

1. अपने स्मार्टफोन पर BSNL ऐप ओपन करें।
2. Recharge विकल्प पर जाएं।
3. अपना BSNL प्रीपेड नंबर और क्षेत्र (जैसे दिल्ली/एनसीआर) दर्ज करें।
4. अपनी पसंदीदा रिचार्ज प्लान चुनें या राशि दर्ज करें।
5. भुगतान करें और आपका रिचार्ज पूरा हो जाएगा।

BSNL वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कैसे करें?

1. BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. Mobile Recharge विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपना मोबाइल नंबर, क्षेत्र और ईमेल डिटेल दर्ज करें।
4. पहचान सत्यापित करने के लिए कैप्चा कोड भरें।
5. Submit पर क्लिक करें और भुगतान पूरा करें।

फिजिकल वाउचर के जरिए BSNL रिचार्ज कैसे करें?

1. नजदीकी रिटेल स्टोर से BSNL का रिचार्ज वाउचर खरीदें।
2. वाउचर को खरोंचकर कोड प्राप्त करें।
3. अपने फोन पर 123 कोड के बाद वाउचर का कोड डायल करें।
4. रिचार्ज प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सवाल-जवाब (FAQs)

बीएसएनएल 107 वैलिडिटी प्लान क्या है?

बीएसएनएल के 107 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 3GB डाटा के साथ लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के लिए 200 मिनट मिलते हैं। यह योजना 35 दिनों के लिए वैध है, जिससे एक महीने से अधिक समय तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।

बीएसएनएल का 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान क्या है?

बीएसएनएल का 1,198 रुपये का रिचार्ज प्लान 365 दिन की वैधता के साथ आता है, लेकिन 797 रुपये के प्लान की तुलना में कम लाभ प्रदान करता है। इसमें प्रति माह 3GB डाटा, प्रति माह 300 मिनट वॉयस कॉल और प्रति माह 30 तक सीमित एसएमएस शामिल हैं।

मैं बीएसएनएल सिम की वैधता कैसे बढ़ा सकता हूं?

बीएसएनएल यूजर्स अपने मोबाइल नंबर की वैधता बढ़ाने के लिए वैलिडिटी एक्सटेंशन रिचार्ज प्लान की सूची में से रिचार्ज करना चुन सकते हैं। ऑपरेटर 75 रुपये, 94 रुपये, 106 रुपये, 107 रुपये और अधिक सहित कई योजनाएं पेश करता है।

मैं अपने BSNL प्रीपेड नंबर को कैसे रिचार्ज कर सकता हूं?

आप BSNL मोबाइल ऐप, BSNL वेबसाइट या फिजिकल रिचार्ज वाउचर का उपयोग करके अपने प्रीपेड नंबर को रिचार्ज कर सकते हैं।

बीएसएनएल का 4G नेटवर्क कब तक लांच होगा?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने 4G नेटवर्क को जून से 5G में अपग्रेड करने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य जून तक करीब एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करना है, जिनमें से लगभग 89,000 साइट्स पहले ही इंस्टॉल की जा चुकी हैं। खास बात यह है कि BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लिए पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

क्या बीएसएनएल 4G में उपलब्ध है?

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही अपनी 4G सेवाएं पूरे देश में शुरू करने वाली है। अब तक, कंपनी 25 हजार साइट्स पर 4G नेटवर्क इंस्टॉल कर चुकी है। BSNL का लक्ष्य है कि साल के अंत तक पूरे देश में 4G सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही, कंपनी ने अपने 4G सिम की डिलिवरी भी शुरू कर दी है।

BSNL की कौन-कौन सी प्रीपेड योजनाएं उपलब्ध हैं?

BSNL डाटा-ओनली, वॉयस-ओनली, कॉम्बो (डाटा + वॉयस) और इंटरनेशनल रोमिंग जैसी योजनाएं प्रदान करता है। ये विभिन्न कीमतों और वैधता के साथ उपलब्ध हैं।

क्या मैं रिचार्ज करते समय अपनी पसंद का सर्कल चुन सकता हूं?

हां, BSNL प्रीपेड नंबर को रिचार्ज करते समय आप अपने क्षेत्र या सर्कल (जैसे, दिल्ली/एनसीआर, मुंबई, चेन्नई) का चयन कर सकते हैं।

BSNL प्रीपेड योजनाओं की वैधता कितनी होती है?

BSNL प्रीपेड योजनाओं की वैधता प्लान के अनुसार बदलती रहती है। कुछ प्लान कुछ दिनों (जैसे, 28 दिन) के लिए होते हैं, जबकि अन्य महीनों या पूरे साल के लिए हो सकते हैं।

क्या BSNL प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलती हैं?

हां, कई BSNL प्रीपेड योजनाओं में लोकल, STD और राष्ट्रीय रोमिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स शामिल हैं।

क्या BSNL प्रीपेड प्लान में SMS लाभ मिलते हैं?

हां, कुछ BSNL प्रीपेड योजनाएं मुफ्त SMS प्रदान करती हैं, जैसे दैनिक 100 SMS।

मैं अपने BSNL प्रीपेड बैलेंस की जांच कैसे कर सकता हूं?

आप *123# डायल करके, BSNL ऐप का उपयोग करके या BSNL वेबसाइट पर जाकर बैलेंस और रिचार्ज हिस्ट्री देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here