16GB RAM वाला Xiaomi का टैबलेट! इसमें है 10,610mAh बैटरी, 32MP फ्रंट कैमरा और 12 इंच की 3.2K स्क्रीन

शाओमी ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन हुए नया टैबलेट Xiaomi Pad 7S Pro लॉन्च किया है। यह डिवाइस कंपनी के ही पावरफुल XRING 01 प्रोेसेसर पर लाया गया है जिसके साथ तगड़ी 16GB RAM मिलती है। यह शाओमी टैबलेट पावरफुल 10,610mAh battery सहित बड़ी 12.5-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। नए शाओमी पैड 7एस प्रो की कीमत और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Xiaomi Pad 7S Pro स्पेसिफिकेशन्स
- 12.5″ 3.2K 144Hz Display
- Xiaomi XRING 01 CPU
- 16GB RAM + 1TB Storage
- 50MP Back Camera
- 32MP Front Camera
- 10,610mAh Battery
- 120W Fast Charging
डिजाइन
शाओमी पैड 7एस प्रो को स्लिम और एलिगेंट बॉडी डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इसका फ्रेम पतला है जिसकी वजह से टैब की थिकनेस सिर्फ 5.8mm बनती है। कंपनी ने इस टैबलेट का एक खास “Nano Soft Light Edition” पेश किया है। इसमें AG नैनो टेक्सचर टेक्नोलॉजी और AR ऑप्टिकल कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 99% इंटरफेरेंस लाइट को रोका जा सकता है और रिफ्लेक्टिविटी 65% तक कम होती है। इससे स्क्रीन की विजिबिलिटी बेहतर होती है और आंखों को आराम मिलता है।
डिस्प्ले
इस टैबलेट में 3200 x 2136 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.5-इंच की बड़ी 3.2के स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले LCD पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 360हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। यह शाओमी का टैबलेट 1000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए है कोर्निंग Gorilla Glass 5 की लेयर चढ़ाई गई है।
परफॉर्मेंस
Xiaomi Pad 7S Pro एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 2 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में शाओमी का ही 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना शरिंग 01 चिपसेट दिया गया है। बताते चलें कि यह 10-कोर प्रोसेसर है जो 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस प्रोसेसर के साथ 6-कोर NPU और 16-कोर GPU मिलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस शाओमी टैबलेट के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर लगाया गया है। यह टैबलेट एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 सेंसर सपोर्ट करता है जो PDAF और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। वहीं सेल्फी, वीडियो कॉलिंग और कॉफ्रैंसिग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Xiaomi Pad 7S Pro को तगड़ी 10,610एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए टैबलेट में 120वॉट सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। यह शाओमी टैब 7.5वॉट रिवर्स चार्जिंग टक्नोलॉजी से लैस है।
Xiaomi Pad 7S Pro फीचर्स
- यह शाओमी टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट वाले 6-स्पीकर दिए गए हैं।
- इसमें 4 माइक्रोफोन लगे हैं, जिससे ऑडियो क्वालिटी बहुत साफ और पावरफुल रहती है।
- टैब में USB Type-C ऑडियो सपोर्ट के साथ USB 3.2 Gen1 पोर्ट भी दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए 5GHz Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मौजूद है।
- टैबलेट के साथ कंपनी Floating Keyboard और Xiaomi Pen जैसी एक्सेसरीज़ दे रही है।
- इस कीबोर्ड में 0° से 124° तक स्टेपलेस कीबोर्ड एंगल अडजस्टमेंट और 8192 लेवल्स का प्रेशर सेंसिंग मिलता है।
Xiaomi Pad 7S Pro प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage – 3299 युआन (तकरीबन 39,390 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB Storage – 3599 युआन (तकरीबन 42,970 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB Storage – 3899 युआन (तकरीबन 46,550 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB Storage – 4099 युआन (तकरीबन 48,950 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB Storage – 4499 युआन (तकरीबन 53,730 रुपये)
शाओमी पैड 7एस प्रो टैबलेट को चीन में 8जीबी रैम, 12जीबी रैम और 16जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत तकरीबन 39 हजार रुपये से शुरू होती है और 54 हजार रुपये तक जाती है। चाइना में यह शाओमी का टैबलेट Black, Cambrian ash, Titanium और Purple कलर में बिकेगा। बताते चलें कि कंपनी ने इस टैब का Nano Soft Light Edition भी पेश किया है जिसका रेट 4099 युआन यानी 49,950 रुपये के करीब है।