
वीवो ने जून महीने में अपना मुड़ने वाला मोबाइल vivo X Fold 6 चीन में लॉन्च किया था। यह वीवो का सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन है जो अब इंडिया में दस्तक देने वाला है। लेकिन भारत से पहले ही कंपनी ने वीवो एक्स फोल्ड 6 को ग्लोबली पेश कर दिया है। ग्लोबल मार्केट में अनविल हुआ vivo X Fold6 ही इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है जिसकी कीमत कंपनी आने वाले दिनों में अनाउंस करेगी। बताते चलें कि भारत में वीवो एक्स फोल्ड6 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
vivo X Fold 6 की डिटेल्स (ग्लोबल)
वीवो एक्स फोल्ड 6 स्मार्टफोन में 2504 × 2312 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.02-इंच की 2K+ स्क्रीन लगाई है। यह फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आती है। यह AMOLED LTPO पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसके लिए Samsung M14 luminescent मटेरियल का इस्तेमाल किया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस के साथ ही HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी थिकनेस 4.4एमएम तक आ जाती है।
वहीं फोन को फोल्ड करने के बाद 2528 × 1120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.51-इंच की FHD+ स्क्रीन सामने आती है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले को BOE Q11 luminescent मटेरियल के साथ AMOLED LTPO पैनल पर बनाया गया है और इसपर भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने UTG ग्लास लगाया है।
vivo X Fold 6 फोन ग्लोबल मार्केट में एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट लगाया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए कंपनी ने इसमें V3+ Imaging चिप भी लगाई है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन Arm Mali-G1 Ultra MC12 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स फोल्ड6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का Samsung S5KHPB OIS कैमरा दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto Sony LYT602 सेंसर और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो के फोल्डेबल फोन की दोनों डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए इस विवो फोल्डेबल फोन को 6900mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मंच पर पेश किया गया है। वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। vivo X Fold6 में 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। वहीं यूसर्ज को इसमें reverse wireless चार्जिंग भी मिलेगी जिससे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकेंगे।











