OnePlus 15R इंडिया में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च, साथ आएगा मिड रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/OnePlus-15R-launch-date.jpg

OnePlus 15 लॉन्च करने के साथ ही कंपनी की ओर से यह जानकारी भी दे दी गई थी कि जल्द वनप्लस 15आर भी लाया जाएगा। बीते सप्ताह इस मोबाइल की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव की जा चुकी है। वहीं आज कंपनी की ओर से OnePlus 15R इंडिया लॉन्च ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वनप्लस 15आर 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भी लेकर आएगी।

वनप्लस कंपनी 17 दिसंबर को एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से OnePlus 15R स्मार्टफोन और नया मिड-रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस 15आर इंडिया में Charcoal Black और Mint Breeze कलर में बिकेगा। यह मोबाइल मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा जिसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी प्राप्त होगी। यानी OnePlus 15R वॉटरप्रूफ फोन होगा।

वनप्लस 15आर की स्पेसिफिकेशन्स अभी कंपनी ने शेयर नहीं की है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह वनप्लस 15 में दिए गए स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 का लोवर वर्जन होगा जिसमें 3.8 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड मिल सकती है। यह नया अपकमिंग वनप्लस फोन 16GB RAM के साथ इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है और बेस वेरिएंट में 12GB RAM मिल सकती है।

सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 7,800mAh battery के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि वनप्लस 15 को कंपनी ने 7,300एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया है। यानी 15आर में 15 से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह लीक सही साबित होता है तो OnePlus 15R कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है।

बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए OnePlus 15R 5G फोन को 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी वनप्लस 15 में भी दी गई है। 15आर को लेकर उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।

वनप्लस 15आर को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यही हमें वनप्लस 15 में देखने को मिली है। लीक के अनुसार 15आर में BOE LTPO OLED पैनल पर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फ्लैट फोन डिस्प्ले होगी जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। वहीं इस मोबाइल में यूजर्स को अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी प्राप्त होगा।

Oneplus 15

OnePlus 15 की बात करें तो इसे दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये है और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इंडियन मोबाइल यूजर वनप्लस 15 को Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet कलर में खरीद सकेंगे। वनप्लस 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।