स्टाइलिश लुक वाला प्रीमियम फोन Motorola Edge 60 Fusion इस दिन होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

मोबाइल कंपनी मोटोरोला भारत में अपना नया फोन लेकर आ रही है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह 2 अप्रैल को इंडिया में Motorola Edge 60 Fusion लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। ब्रांड की ओर से फोन लॉन्च डेट के साथ ही मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion लॉन्च डिटेल

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे कंपनी फोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगी। कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। वहीं साथ ही मोटोरोला इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फोन लॉन्च देखा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Fusion स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 1.5K Curved Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W TurboPower

स्क्रीन : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन को 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन वाली ऑल कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एमोलेड स्क्रीन होगी जिसपर 4500nits ब्राइटनेस प्राप्त होगी। इस स्क्रीन साइज 6.7-इंच का होगा जिसपर गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन लेयर चढाई गई है।

परफॉर्मेंस : कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Motorola Edge 60 Fusion इंडिया में पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 वाला फोन होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल 3 साल की एंड्रॉयड ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जा रहा है।

मेमोरी : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह कंफर्म नहीं है लेकिन इस फोन में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। इस फोन में 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज और 1टीबी तक का मेमोरी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Fusion ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 9 मिनट में ही अच्छा खासा चार्ज कर सकती है।

खास फीचर्स : कुछ यूज़फुल और खास फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन में Moto Gestures और AI की क्षमता मिलेगी। इस स्मार्टफोन की बॉडी मजबूत MIL-810H मिलिट्री ग्रेड वाली है तथा इसे पानी व धूल से बचाने के लिए IP69 सर्टिफाइड बनाया गया है। वहीं Water Touch 3.0 फीचर के साथ स्क्रीन को गीले हाथों से भी टच किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here