20 अप्रैल को लॉन्च होंगे Huawei के दो नए 5जी फोन Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Huawei-Pura-90-Pro.jpg

हुआवई ने पिछले साल टेक मंच पर Pura 80 और Pura 80 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे। अब कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वह इसी महीने Huawei Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max लॉन्च करेगी। ये दोनों मोबाइल चीन में उतारे जाएंगे जो बाद में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होंगे। फोन लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी इन अपकमिंग स्मार्टफोंस की फोटो और फीचर्स भी रिवील कर दिए हैं जिनमें फोन डिजाइन और लुक का खुलासा भी हो गया है।

Huawei Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max 20 अप्रैल को चाइना में लॉन्च होंगे। यह लॉन्च ईवेंट चीन में स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट शुरू होगा जिसे इंडिया में दिन के 12 बजे लाइव देखा जा सकेगा। दोनों हुआवई स्मार्टफोन चाइना में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। गौरतलब है कि हुआवई कंपनी फिलहाल इंडियन मार्केट में एक्टिव नहीं है लिहाजा Huawei Pura 90 Pro series भी भारतीय बाजार में अनाउंस नहीं की जाएगी।

लुक और डिजाइन के मामले में ये दोनों मोबाइल पहले वाली Pura 80 सीरीज जैसे ही हैं। इनके बैक पैनल पर ​ट्राएंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो सेंसर्स का साइज तो छोटा है लेकिन एक लेंस बड़े साइज में दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है। सामने आई फोटोज़ में Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max दोनों की स्क्रीन फ्लैट ही नज़र आ रही है जिसपर पंच-होल मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स अभी ऑफिशियल नहीं हुई हैं लेकिन लीक्स में अनुमान जताया जा रहा है कि ये दोनों स्मार्टफोन Kirin 9030 या फिर Kirin 9030 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किए जा सकते हैं। दोनों को ही कंपनी HarmonyOS 6.1 के साथ पेश करेगी। लीक के अनुसार यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन हो सकते हैं जिनमें 200MP periscope telephoto लेंस दिया जा सकता है। फोन में सेकेंड जेनरेशन के Maple Imaging सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Huawei Pura 80 Pro की बात करें तो यह मोबाइल 6.8-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP+48MP+40MP कैमरा लेंस दिए गए थे और फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा था। वहीं पावर बैकअप के लिए इसे 5700mAh बैटरी पर लाया गया था जिसमें 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग के साथ 18W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

Huawei Pura 80 को कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6-इंच की OLED स्क्रीन पर लेकर आई थी। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50MP+12MP+13MP रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह हुआवई स्मार्टफोन 5600mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 66W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।