
Huawei अपनी नई Mate 90 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 24 नवंबर को लॉन्च इवेंट में Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन के साथ Mate 90 Air और Watch Air से पर्दा उठाया जाएगा। ब्रांड ने आगामी Mate 90 Air को अब तक का सबसे पतला Mate सीरीज बार फोन बताया है। वहीं, लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्टोरेज वैरियंट की जानकारी सामने आ गई है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Mate 90 Air का डिजाइन और कलर ऑप्शन
Huawei Mate 90 Air को कंपनी लाइट और थिन फ्लैगशिप के तौर पर पेश करेगी। इसका डिजाइन Mate 90 सीरीज से मिलता-जुलता होगा। फोन के रियर पैनल पर स्प्लिट डिजाइन और बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड दिखा है। इस कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और Red Maple कलर सेंसर मिलने की बात सामने आई है।
Huawei Mate 90 Air फोन के फ्रंट और बैक दोनों तरफ कर्व्ड ग्लास पैनल दिए गए हैं। जो राउंडेड फ्रेम के साथ मिलते हैं। मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फ्लैट डिजाइन का चलन बढ़ने के बीच Huawei ने इसमें कर्व्ड डिजाइन दिया है।
Huawei Mate 90 Air स्मार्टफोन कंपनी के Vmall ऑनलाइन स्टोर पर तीन कलर ऑप्शन में लिस्ट हो चुका है। इनमें Rose Gold, Moon Silver और Obsidian Black शामिल हैं। इससे पहले फोन का ग्रीन कलर वैरियंट भी लीक हुआ था, लेकिन फिलहाल यह आधिकारिक लिस्टिंग में शामिल नहीं है। स्टोरेज की बात करें तो Mate 90 Air को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि लॉन्च के वक्त और भी मॉडल्स आ सकते हैं।
Huawei Mate 90 Air के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
अब तक आए लीक्स के अनुसार, अपकमिंग Huawei Mate 90 Air में 7-इंच क्लास का 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Kirin 9030 सीरीज का चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसके 12GB रैम मॉडल में Kirin 9030 प्रोसेसर और 16GB रैम में ज्यादा पावरफुल Kirin 9035 चिपसेट दिया जा सकता है।
बैटरी के मामले में भी यह फोन खास हो सकता है। इसमें लगभग 6,800mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन HarmonyOS 7 पर रन कर सकता है।
यदि आप चीन में हैं और स्लिम स्मार्टफोन के साथ दमदार फीचर्स चाहते हैं तो इसके लॉन्च का वेट किया जा सकता है। हम पेश होने की तारीख यानी 24 नवंबर को फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










