Realme GT 8 Pro इंडिया लॉन्च डेट लीक! इस तारीख को भारत में लॉन्च हो सकता है यह नया फ्लैगशिप फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/realme-gt-8-pro-.jpg

रियलमी जीटी 8 सीरीज इंडिया लॉन्च की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इस सीरीज के तहत Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro लाए जाएंगे जिन्हें कंपनी द्वारा लगातार टीज़ किया जा रहा है। ब्रांड की ओर से अभी लॉन्च डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन एक ताजा लीक में सामने आया है कि रियलमी जीटी8 सीरीज 20 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगी! यह जानकारी टिपस्टर योगेश बरार द्वारा दी गई है और अब कंपनी द्वारा पुष्टि किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए टिपस्टर ने नवंबर महीने में लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के नाम और उनकी लॉन्च डेट शेयर की है। इसमें Realme GT 8 Pro इंडिया लॉन्च डेट 20 नवंबर लिखी गई है। जैसा कि हमने बताया कंपनी की ओर से अभी इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा यह तारीख फिलहाल महज से लीक ही मानी जा रही है।

बताते चलें कि वनप्लस और आइकू कंपनी द्वारा पहले ही खुलासा किया जा चुका है कि Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस OnePlus 15 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा और iQOO 15 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। इन दोनों के बीच ही रियलमी अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस लेकर आएगी। अगर लीक हुई तारीख सच सबित होती है कि रियलमी का इंडिया का पहला स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 वाला फोन बनने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

Realme GT 8 Pro को लेकर कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 40,00,000+ AnTuTu score अचीव कर सकता है। पावरफुल स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 चिपसेट के साथ ही स्मार्टफोन में GT BOOST 3.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिसके चलते BGMI और Genshin Impact को एक साथ खेला जा सकेगा और दोनों में ही हाई फ्रेम रेट मिलेगी। इस फोन में HyperVision AI Chip भी दी गई है जो AI बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन और विजुअल परफॉर्मेंस को बेहतर व स्मूद बनाती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन चीन में 6.79 इंच की QHD+ AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 7000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

जीटी 8 प्रो के लिए रियलमी ने Ricoh Imaging के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बैक पैनल पर 3x ऑप्टिकल और 6x लॉसलेस जूम वाला 200MP Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए GT8 Pro में 32MP Sony IMX615 सेंसर मिलता है।

realme GT 8 की बात करें तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में 50MP मेन सेंसर, 50MP 3.5x टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं फ्रंट पर 16MP सेल्फी सेेंसर दिया गया है। यह मोबाइल 7,000एमएएच बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में रियलमी जीटी 8 5जी फोन सीरीज के प्रो मॉडल के समान ही है।

realme GT 8 Pro Price
Rs. 72,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs