200MP Camera और 12GB RAM वाला OPPO 5G फोन हुआ महंगा! 3 हजार रुपये बढ़ा Reno 15 Pro Mini का प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/oppo-reno-15-pro-mini-camera.jpg

फोन महंगे हो रहे हैं और रैम शोर्टेज के चलते सभी स्मार्टफोन ब्रांड अपने मोबाइल्स कीमत में ईजाफा कर रहे हैं। इस प्राइस हाइक की मार अब ओपो के प्रीमियम स्मार्टफोन Reno 15 Pro Mini पर भी पड़ी है। यह ओपो मोबाइल जनवरी 2026 में इं​डिया में लॉन्च हुआ था लेकिन चार महीने बाद कंपनी ने फोन की कीमत में वृद्धि कर दी है। ओपो रेनो 15 प्रो मिनी की बढ़ी हुई कीमत सहित इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno 15 Pro Mini 5G फोन पर 3,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। यह बढ़ोतरी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स में हुई है। रेनो 15 प्रो मिनी 12जीबी रैम वाला फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था। ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 59,999 रुपये और 64,999 रुपये में लाए गए थे। लेकिन अब फोन का रेट बढ़ जाने की वहज से 256जीबी वेरिएंट को 62,999 रुपये में और 512जीबी मेमोरी वाले फोन को 67,999 रुपये में खरीदना पड़ेगा।

ओपो मोबाइल पर प्राइस हाइक आज 15 अप्रैल से लागू हो रहा है। गौरतलब है कि खबर लिखे जाते वक्त कंपनी वेबसाइट और अमेजन पर यह स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस पर ही बिक रहा है लेकिन जल्द ही यहां भी मोबाइल बढ़ी हुई कीमत के साथ सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा। यह ओपो 5जी फोन रेनो15 प्रो मिनी Glacier White और Cocoa Brown कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO Reno 15 Pro Mini की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इस स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर Reno PureTone टेक्नोलॉजी वाले कैमरा लेंस लगाए गए हैं जो क्रिस्टल क्लियर विविड फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखते हैं। यह 50MP Selfie कैमरा वाला ओपो मोबाइल है जिसका फ्रंट कैमरा एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है और वाइड 100° FOV फ्रेम में फोटो कैप्चर करता है।

फोटो और वीडियो के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। यह Samsung ISOCELL HP5 सेंसर जो OIS सपोर्ट करता है। साथ ही इस ओपो मोबाइल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल का periscope telephoto लेंस लगाया गया है।

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी एक कॉम्पेक्ट 5जी फोन है जिसमें 1216 x 2640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। इस फोन में यूजर्स को इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gloved Touch फीचर भी मिलेंगे। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

साइज छोटा होने के बावजूद ओपो रेनो15 प्रो मिनी में कंपनी ने बड़ी 6,200एमएएच बैटरी लगाई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 9 घंटे, 54 मिनट का PCMark Battery Benchmark स्कोर प्राप्त कर सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 54 मिनट का समय लिया।

OPPO Reno 15 Pro Mini एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह प्रोसेसर 21,41,052 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यह Samsung Galaxy S25 FE से एनटूटू स्कोर से अधिक आया है। वहीं Reno15 Pro mini में ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC7 जीपीयू और साथ ही NPU 880 एआई प्रोसेसेर भी दिया गया है। फोन में मल्टीटास्किंग फास्ट और स्मूथ करने के लिए इसे LPDDR5x RAM से लैस किया गया है। इस फोन में यूजर्स को 5 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

बताते चलें कि यह ओपो का 5जी फोन रेनो 15 प्रो मिनी Aluminium Alloy फ्रेम पर बनाया गया है। वहीं डिवाइस को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। वहीं गेमिंग में लैगफ्री परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें AI HyperBoost 2.0 लगाया गया है।

OPPO Reno15 Pro Mini Price
Rs. 59,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs