vivo का नया स्मार्टफोन Y31e 4G आया सामने, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ मोबाइल

Join Us icon

वीवो कंपनी इंडिया में अपनी ‘वाई31’ सीरीज के तहत तीन 5G फोन vivo Y31, Y31t और Y31 Pro लॉन्च कर चुकी है। अब खबर आ रही है इसी सीरीज में एक नया 4जी स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है जो मार्केट में vivo Y31e 4G नाम के साथ एंट्री लेगा। फिलहाल ब्रांड की ओर से इस अपकमिंग वीवो फोन से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, वीवो वाई31ई विदेशी सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आ चुका है।

vivo Y31e 4G सर्टिफिकेशन डिटेल

वीवो वाई31ई 4जी स्मार्टफोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है। इस साइट पर फोन को V2661 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। वहीं लिस्टिंग में फोन के मार्केटिंग नेम vivo Y31e का खुलासा भी हो गया है। यह अपकमिंग वीवो वाई31ई 5G नहीं बल्कि 4G LTE सपोर्ट के लाया जाएगा जिसकी पुष्टि एनबीटीसी पर हो गई है। फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई हैं, अन्य डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है।

vivo Y31t 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई31टी 5जी फोन इस सीरीज का सबसे नया मॉडल है जो अगस्त में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल 26,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 जीपीयू मौजूद है।

vivo Y31t 5G की बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन तगड़ी 7200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल एसजीएस सर्टिफाइड 5-Star Drop Resistance बॉडी पर बना है और IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन दी गई है।

vivo Y31t 5G

वीवो वाई31टी 5जी फोन में 6.75-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन की डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस है जिसके चलते लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। फोटोग्राफी के लिए vivo Y31t 5G फोन में 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here