2 हजार रुपये सस्ते हुए ये Vivo 5G Phone, 5 फोन मॉडल्स का प्राइस हुआ कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Vivo-T3-Ultra-india-launch-date-confirmed.jpg

मिड रेंज 5जी फोंस की मार्केट में वीवो का बड़ा नाम है। बीते साल इस कंपनी ने अपनी ‘टी’ सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन Vivo T3 Pro और Vivo T3 Ultra इंडिया में लॉन्च किए थे जो ​फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की वजह से काफी पंसद किए गए थे। वहीं अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में कटौती कर दी है। ब्रांड की ओर से दोनों फोन के कुल 5 वेरिएंट्स मॉडल्स पर प्राइस ड्रॉप जारी किया गया है जिसके बाद इन्हें सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

वीवो टी3 प्रो 5जी प्राइस

Vivo T3 Pro 5G पुरानी कीमत प्राइस ड्रॉप नया रेट
8GB RAM + 128GB Storage ₹24,999 ₹2,000 ₹22,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹26,999 ₹2,000 ₹24,999

वीवो टी3 प्रो 5जी फोन के दोनो वेरिएंट्स की कीमत 2 हजार रुपये कम हो गई है। इस प्राइस ड्रॉप के बाद 8जीबी+128जीबी को 22,999 रुपये में तथा 8जीबी+256जीबी को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Sandstone Orange और Emerald Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी प्राइस

Vivo T3 Ultra 5G पुरानी कीमत प्राइस ड्रॉप नया रेट
8GB RAM + 128GB Storage ₹31,999 ₹2,000 ₹29,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹33,999 ₹2,000 ₹31,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹35,999 ₹2,000 ₹33,999

वीवो टी3 प्रो के दो वेरिएंट्स के साथ ही टी3 अल्ट्रा 5जी फोन के तीन वेरिएंट्स पर भी प्राइस ड्रॉप हुआ है। फोन के तीनों वेरिएंट्स का रेट 2000 रुपये घटा दिया गया है जिसके बाद 8जीबी+128जीबी 29,999 रुपये में, 8जीबी+256जीबी 31,999 रुपये में और 12जीबी+256जीबी 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Forest Green और Lunar Grey कलर में बिक रहा है।

Vivo T3 Pro

वीवो टी3 प्रो 5जी स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन में 6.77-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 3डी कर्व्ड एमोलेड पर बनी है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Wet Touch टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस : Vivo T3 Pro 5G फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गेमिंग के लिए इस फोन में 3000 mm2 VC Liquid Cooling तकनीक दी गई है। 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ यह फोन 16GB रैम की ताकत से काम कर सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP Ultrawide लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए यह मोबाइल भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : वीवो टी3 प्रो स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट ने इसने 15 घंटे और 52 मिनट का स्कोर अचीव किया है। इस मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है हमारे टेस्ट में इस मोबाइल की बैटरी को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत होने में 52 मिनट का समय लगा।

वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : वीवो टी3 ​अल्ट्रा में 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.78 इंच की 3डी कर्व 1.5के एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर 10+ का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

परफॉर्मेंस : वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200प्लस प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मोबाइल चिपसेट है जो हमारी टेस्टिंग में 14,45,926 AnTuTu स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस फोन में 12जीबी वर्चुअल रैम तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 24जीबी रैम की ताकत देती है।

कैमरा : Vivo T3 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में OIS और f/1.88 अपर्चर वाला 50MP IMX921 प्राइमरी कैमरा व 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर, ऑटोफोकस और AI फेशियल कलरिंग तकनीक के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। बताते चलें कि यह वीवो 5जी फोन IP68 सर्टिफाइड है।