200MP कैमरा और 7600mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है iQOO Z11 Turbo

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/iqoo-z10.jpg

iQOO Z11 Turbo लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे सबसे पहले चीन में पेश करेगी जो बाद में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। फोन लॉन्च से पहले ही अब कंपनी की ओर से आइकू ज़ेड11 टर्बो की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज शेयर कर दी है। यह मोबाइल 30 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में लाया जाएगा जिसमें बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा।

आइकू ज़ेड11 टर्बो की डिटेल्स ब्रांड की प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng द्वारा शेयर की गई है। सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो कंपनी अधिकारी के अनुसार यह मोबाइल चीन में 2500 युआन से लेकर 3000 युआन की रेंज में लाया जाएगा। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 32 हजार रुपये से लेकर 38 हजार रुपये के बीच होगी। यानी कहा जा सकता है कि iQOO Z11 Turbo की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये के करीब हो सकती है। गौरतलब है कि यह मोबाइल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

iQOO Z10 Turbo

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू ज़ेड11 टर्बो 5जी फोन क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल चिपसेट 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन कर सकता है। इसी महीने भारत में OnePlus 15R इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। वहीं अपक​मिंग आइकू फोन में फास्ट कूलिंग फैन भी देखने को मिलेगा।

लीक के अनुसार iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन को 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले हो सकती है जिसे LTPS OLED पैनल पर बनाया जा सकता है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल रहेगा। बताते चलें ​कि ज़ेड11 टर्बो को मैटल फ्रेम पर बनाया जा सकता है और इसके बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है।

iQOO Z10 Turbo

iQOO Z11 Turbo बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। ताजा लीक में बताया गया है कि इस मोबाइल फोन में 7,600mAh+ battery दी जाएगी। इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि आइकू ज़ेड11 टर्बो को कंपनी 8,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च कर सकती है। इस फोन की आईपी रेटिंग भी लीक में सामने आ गई है। बताया गया है कि यह मोबाइल फोन IP68 + IP69 सर्टिफाइड होगा।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 टर्बो को 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में सामने आया है कि यह 200MP Samsung HP5 सेंसर होगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है और इसकी जानकारी सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।