200MP कैमरा वाला Motorola Edge 30 Ultra भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Motorola-X30-Pro.jpg

Motorola जल्द ही अपने फ्लैगशिप Edge 30 सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि कंपनी भारत में जल्द ही Edge 30 Ultra को लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला ने अपने इंडियन ट्विटर हैंडल के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करते हुए बताया है कि वह जल्द ही भारत में अपने Edge लाइन-अप का स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। टीजर वीडियो को देखने से पता चलता है मोटोरोला जल्द ही 200MP प्राइमरी कैमरा वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Moto X30 Pro का रिब्रांड वर्जन होगा, जिसे कंपनी पहले 200MP कैमरा और Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

इसके साथ ही कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि Moto Edge 30 Ultra स्मार्टफोन को 8 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Motorola X30 Pro को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जिसे भारत और ग्लोबल मार्केट में कंपनी Edge 30 Ultra के नाम से पेश करने की तैयारी कर रही है।

Motorola Edge 30 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

चीन में लॉन्च Motorola X30 Pro के मुताबिक, फोन में 6.73 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ है, जो कि कर्व पैनल के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। मोटोरोला के इस फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

इस फ़ोन में 125W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पैनल में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है।