Samsung ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

सैमसंग Galaxy A23 5G और Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में क्रमश: Snapdragon 695 और Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है।

Join Us icon

Samsung Galaxy A23 5G और Galaxy A13 5G स्मार्टफोन ताइवान में लॉन्च हो चुके हैं। साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने इससे पहले इस साल की शुरुआत में Galaxy A13 5G और Galaxy A23 5G स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया था। सैमसंग भारत में फिलहाल Galaxy A23 और Galaxy A13 स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को लॉन्च किया है। इन दिनों स्मार्टफोन के 5G वेरिेंट्स को कुछ अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A23 5G और A13 5G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A23 5G और Galaxy A13 5G दोनों में 6.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन FHD+ है। इनमें से Galaxy A23 5G की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है तो वहीं Galaxy A13 5G में 90Hz का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Galaxy A23 5G स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा बंप दिया गया है वहीं Galaxy A13 5G में बंप कैमरा मॉड्यूल नहीं मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP के दो कैमरा लेंस मिलते हैं। हालांकि Galaxy A23 5G स्मार्टफोन 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस अतिरिक्त दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो Galaxy A23 5G और A13 5G स्मार्टफ़ोन में क्रमश: 8MP और 5MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

galaxy-a13-5g

सैमसंग Galaxy A23 5G और Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में क्रमश: Snapdragon 695 और Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग के ये स्मार्टफोन 6GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। सैमसंग के दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। Galaxy A23 5G स्मार्टफोन में 25W चार्जिंग और Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में 15W चार्जिंग स्पीड मिलती है।

Samsung Galaxy A23 5G और A13 5G की कीमत

सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy A23 5G और A13 5G स्मार्टफोन को ब्लैक, पीच और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Galaxy A23 5G स्मार्टफोन का बेस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को NTD 8,990 (करीब 23,800 रुपये) में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB वेरिएंट को NTD 9,990 (करीब 26,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : मात्र 13,999 रुपये में खरीदें Apple iPhone SE, Flipkart पर मिल है शानदार डिस्काउंट

वहीं बात करें Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की तो इसका बेस वेरिएंट 4GB + 64GB को NTD 6,990 (करीब 18,500 रुपये) और 4GB + 128GB वेरिएंट को NTD 7,990 (करीब 21,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। सैमसंग का कहना है कि Galaxy A23 5G की बिक्री ताइवान में 16 सितंबर से शुरू होगी। वहीं Galaxy A13 5G की बिक्री 1 सितंबर से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here