21 अप्रैल को लॉन्च होंगे नए OPPO मोबाइल्स, Find X9s Pro और Find X9 Ultra की होगी एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/oppo-find-x9-ultra-live-images-leak-teleconverter-200mp-camera.jpg

ओपो ने पिछले साल नवंबर 2025 में ‘फाइंड एक्स9 सीरीज’ इंडिया में पेश की थी। इस सीरीज के तहत OPPO Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च हुए थे जो इंडिया के पहले MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर वाले फोन बनकर आए थे। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन मॉडल OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra लेकर आ रही है। ये दोनों नए ओप्पो मोबाइल्स आने वाली 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे जिन्हें सबसे पहले चाइनीज मार्केट में उतारा जाएगा।

ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा रिलीज डेट 21 अप्रैल तय हुई है। इस दिन कंपनी अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से ‘Find X9 series’ का सबसे पावरफुल फोन मॉडल Find X9 Ultra ​अनविल किया जाएगा। अल्ट्रा मॉडल के साथ ही इस दिन कंपनी OPPO Find X9s Pro भी लॉन्च करेगी। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में शाम 7 बजे आयोजित होगा जिसे इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकेगा। ओपो चाइना वेबसाइट और ब्रांड के वेईबो पेज पर यह ओपो फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।

ओपो को कहना है कि ब्रांड का अपकमिंग फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन की कैमरा टेक्नोलॉजी बेहद खास होगी। इस फोन में कंपनी का मोस्ट एडवांस इमेजिंग सिस्टम लगाया जाएगा जो अभी तक भी ओपो मोबाइल्स में नहीं मिला है। Find X9 Ultra में Hasselblad कैमरा लेंस मिलेंगे जो किसी प्रोफेशनल कैमरा फोटोग्राफी जैसा रिजल्ट देगा। इस मोबाइल के फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1/1.28″ अल्ट्रा-लार्ज सेंसर वाला 200MP periscope telephoto लेंस हो सकता है। फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में 200MP LYT901 लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसके साथ 10X ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कोई भी ओपो मोबाइल भारत में इस चिपसेट पर नहीं आया है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह अपकमिंग ओपो मोबाइल 6.82 इंच की 2K AMOLED पर पेश किया जा सकता है।

OPPO Find X9s Pro में भी 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए जा सकते हैं। इस मोबाइल में 1/1.56-इंच साइज वाला 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 200MP 3x periscope telephoto लेंस भी दिया जा सकता है। मोबाइल के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 50MP ultra-wide और एक 3.2MP लेंस भी लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यही चिपसेट मौजूद फाइंड एक्स9 स्मार्टफोंस में लगा है। ताकतवर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। स्क्रीन की बात करें तो इस अपकमिंग ओप्पो मोबाइल में 6.32-इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक के मुताबिक यह फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 3डी अल्ट्रासोनिंग फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।