
Apple प्रोडक्ट्स को लेकर समय-समय पर ऐसी खबरें आती रहती है जहां उनकी ड्यूरेबिलिटी, मजबूती और एडवांस टेक्नोलॉजी की सराहना होती है। ऐसा ही एक किस्सा फिर से सामने आया है जिसमें एक 23 साल के युवक को अचानक से paralysis (पक्षाघात) यानी लकवे का अटैक पड़ जाता है तथा उसकी कलाई पर बंधी Apple Watch “Hey Siri” voice command के जरिये अपातकाल सेवाओं (Emergency Services) को सूचना देकर उसकी जान बचाती हैै।
Apple Watch ने बचाई जान
यह दिलचस्प वाकया कैलिफोर्निया में घटा है जहां 23 साल का एक अमेरिकी माउंटेन बाइकर हादसे का शिकार हो जाता है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस युवक का नाम Ryan McConnaughey था और वह अपनी साइकिल चला रहा था। साइकिलिंग के दौरान उसकी उसका जबरदस्त एक्सीडेंट हो जाता है तथा वह बुरी तरह से साइकिल से गिर जाता है।

Ryan McConnaughey सिर के बल जमीन से टकराता है और इस पॉजिशन में गिरने की वजह से उसे अचानक से लकवा मार जाता है। गिरने के तुरंत बाद जैसे ही रयान उठने की कोशिश करता है तो उसे महसूस होता कि उसकी गर्दन से नीचे का शरीर बिल्कुल भी हरकत नहीं कर रहा है तथा वह चाह कर भी अपने हाथ पैर हिला नहीं पा रहा है। रयान का iPhone उसके बैक में रखा था जो उससे दूर पड़ा था।
ऐसी स्थिति में Ryan का ध्यान उसके हाथ पर बंधी Apple Watch की ओर जाता है तथा वह बिना शरीर हिलाए सीधे “Hey Siri” चिल्लाता है। वॉयस कमांड मिलते ही Apple virtual assistant सिरी एक्टिवेट हो जाती है तथा रयान तुरंत इमरजेंसी कॉल मिलाने का आदेश दे देता है। इस तरह से 23 वर्षीय युवक को सही समय रहते मेडिकल हेल्प मिल जाती है तथा उसे अस्पताल ले जाया जाता है।



















