256GB मेमोरी वाला Realme 14x 5G फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, बाकी स्पेसिफिकेशन्स कैसी हैं देखें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-14x-5g-price.jpg

रियलमी ने पिछले साल भारत में लो बजट 5जी फोन Realme 14x लॉन्च किया था जिसे 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Military-Grade शॉक रेजिस्टेंस IP69 बॉडी और तगड़ी 6,000mAh बैटरी इस सस्ते 5जी मोबाइल की खूबी है। आज कंपनी ने इंडिया से बाहर मलेशिया में भी नया रियलमी 14एक्स 5जी फोन लॉन्च किया है जिसके बहुत से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भारतीय मॉडल से अलग हैं। जो टेक लवर्स इस मोबाइल की जानकारी चाहते हैं वो ग्लोबल मॉडल की डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।

Realme 14x 5G इं​डियन और ग्लोबल मॉडल में अंतर

Realme 14x 5G की स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर : Realme 14x 5G मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM G57 MC2 GPU मौजूद है।

डिस्प्ले : इस रियलमी मोबाइल में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ, 625nits पिक ब्राइटनेस और 16.7 मिलियन कलर डेप्थ प्राप्त होती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अन्य फीचर्स : इस रियलमी फोन को आईपी69 रेटिंग प्राप्त है पानी में गिरने पर भी इसे कुछ हद तक सुरक्षित रख सकती है। यह मोबाइल Dynamic RAM Expansion तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत को बढ़ाता है।

Realme 14x 5G का प्राइस

मलेशिया में रियलमी 14एक्स 5जी फोन 8GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसका रेट 1099 रिंगिट है जो इंडियन करंसी अनुसार 22,250 रुपये के करीब है। वहीं इंडिया में Realme 14x 5G फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को ₹14,999 में तथा 8GB RAM + 128GB Storage को ₹15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।