
वीवो का फोल्डेबल फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। vivo NEXT 2026 ईवेंट के मंच से vivo V80 और vivo S2 FE के साथ ही कंपनी ने अपना मुड़ने वाला मोबाइल vivo X Fold6 भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह वीवो का सबसे एडवांस और पावरफुल फोल्ड फोन है जो डुअल डिस्प्ले, 200MP Camera और Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।
vivo X Fold 6 की स्क्रीन
वीवो एक्स फोल्ड 6 दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस मोबाइल की मेन स्क्रीन 8.02-इंच की है। यह 2504 × 2312 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2K+ डिस्प्ले है जो यह फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आती है। इस स्क्रीन में Samsung M14 luminescent मटेरियल का इस्तेमाल किया है जो AMOLED LTPO पैनल पर बनी है। फोन की मेन डिस्प्ले यूज करने के लिए जब मोबाइल को अनफोल्ड किया जाता है जो इसकी थिकनेस सिर्फ 4.40mm हो जाती है।
vivo X Fold 6 को फोल्ड करने के बाद 6.51-इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है। यह 2528 × 1120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ स्क्रीन है जिसे AMOLED LTPO पैनल पर बनाया गया है और BOE Q11 luminescent मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। वीवो एक्स फोल्ड6 की दोनों डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
vivo X Fold 6 की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स फोल्ड6 5जी फोन इंडिया में एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 7 Fold के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। एक्स फोल्ड6 को वीवो ने LPDDR5X Ultra RAM के साथ पेश किया है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाती है।
फोटोग्राफी के लिए vivo X Fold6 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोल्डेबल फोन के बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल Samsung S5KHPB मेन OIS कैमरा लगा है जो 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto Sony LYT602 सेंसर और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दो डिस्प्ले वाले वीवो की दोनों स्क्रीन पर एफ/2.4 अपर्चर वाले 20 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लगाए गए हैं। यानी कहा जा सकता है कि वीवो एक्स फोल्ड 6 डुअल सेल्फी कैमरा फोन है।
ताकवर परफॉर्मेंस वाले इस फोल्डेबल फोन को पावर बैकअप देने के लिए vivo X Fold6 को 6900mAh बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। vivo X Fold 6 5G फोन 40W Wireless FlashCharge टेक्नोलॉजी से लैस है और साथ ही इसमें reverse wireless चार्जिंग भी दी गई है।
शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इस फोल्डेबल फोन में V3+ Imaging चिप लगाई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह वीवो फोन Arm Mali-G1 Ultra जीपीयू सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो एक्स फोल्ड 6 5जी फोन में 6G Wi-Fi, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। बताते चलें कि यह वीवो 5जी फोन Aluminium Alloy फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है।












