27 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा शाओमी का सबसे पावरफुल और प्रीमियम मोबाइल फोन Xiaomi 12 Pro 5G

Join Us icon

Xiaomi कंपनी भारत के फ्लैगशिप मोबाइल बाजार में लंबे समय से शांत बैठी थी। मी फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थी कि कब शाओमी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाला दमदार फोन लॉन्च करेगी जो Realme, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप डिवाईसेज़ को टक्कर देगा। इस इंतजार को खत्म करते हुए आज शाओमी इंडिया ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro 5G फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। प्रीमियम कैटेगरी वाला यह शाओमी फोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट की ताकत के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।

Xiaomi 12 Pro 5G इंडिया लॉन्च

शाओमी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी आने वाली 27 अप्रैल को इंडिया में अपनी नंबर सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट और ताकतवर मोबाइल फोन लॉन्च करने वाली है जो Xiaomi 12 Pro 5G नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। कंपनी की ओर से लॉन्च टाईम व सेल से जुड़ी डिटेल्स अभी नहीं बताई गई है। वहीं दूसरी ओर उम्मीद की जा रही है कि 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro 5G के साथ-साथ Xiaomi 12 और Xiaomi 12X भी इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

Xiaomi 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

चीनी बाजार में शाओमी 12 प्रो स्मार्टफोन 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.73 इंच 2के डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन ई5 एमोलेड एलटीपीओ पैनल पर बनाई गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी सपोर्ट करती है तथा कोर्निंग गोरिल्ला विक्टस से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 के साथ यह फोन 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 4एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें तीनों कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स707 7पी लेंस हैं जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। शाओमी 12 प्रो को कंपनी ने अपनी खास CyberFocus तकनीक के साथ बाजार में उतारा है।

27 April india launch date Xiaomi 12 Pro 5G phone know specifications price sale

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में 4,600एमएएच बैटरी दी गई है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। चीनी बाजार में यह शाओमी फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहां के हिसाब से इस फोन का शुरूआती प्राइस तकरीबन 55,000 रुपये और सबसे बड़े मॉडल का दाम 63,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि Xiaomi 12 Pro 5G इंडिया में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here