10001mAh Battery वाला इंडिया का पहला फोन 29 जनवरी को होगा लॉन्च, देखें क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-p4-power-specs.jpg

रियलमी फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। यह कंपनी सिर्फ ब्रांड ही नहीं बल्कि इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन realme P4 Power लेकर आ रही है। रियलमी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि पी4 पावर 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन 10001mAh Battery के साथ आएगा जिसकी ऑफिशियल डिटेल्स और लीक्ड प्राइस आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P4 Power 29 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे मोबाइल की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। यह सीरीज का चौथा स्मार्टफोन मॉडल होगा। इससे पहले भारत में realme P4, realme P4x और realme P4 Pro 5G फोन लॉन्च किए जा चुके हैं। ये तीनों मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं और अब realme P4 Power में 10001mAh बैटरी का दिया जाना वाकई में बड़ी अपग्रेड कहा जाएगा।

रियलमी पी4 पावर की सबसे बड़ी यूएसपी इस मोबाइल की बैटरी ही होगी। कंपनी इसमें 10,001mAh Titan Battery का इस्तेमाल कर रही है। ब्रांड के मुताबिक 1650 बार फुल चार्ज करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% के उपर रहेगी। कंपनी इस फोन को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश कर रही है। वहीं रियलमी की मानें तो सिंगल चार्ज के बाद इसपर 32.5 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो realme P4 Power 5G फोन को HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। हाई रिफ्रेश रेट के चलते इस मोबाइल में स्मूथ स्क्रॉलिंग और फास्ट टच रिस्पांस मिलेगा जो डेली फोन यूज़ के साथ ही मोबाइल गेमिंग का शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

realme P4 Power का प्राइस हाल ही में लीक हुआ है। इस फोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है जो 12GB RAM + 256GB Storage का है। इस बॉक्स पर 37,999 MRP लिखा हुआ है। यानी यह मेमोरी वेरिएंट 35 हजार रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं रियलमी पी4 पावर की शुरुआती कीमत 30 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन Orange और Silver कलर में बिक्री के लिए मुहैया कराया जा सकता है।

realme P4 Power 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी सीरीज का realme P4x 5G फोन दिसंबर महीने में लॉन्च हुआ था और उसमें भी यही डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया था जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद रहेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

कंपनी अनाउंस कर चुकी है कि realme P4 Power को इंडियन मार्केट में 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन को कंपनी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो मोबाइल को डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाएगी। बहरहाल रियलमी पी4 पावर की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा या लॉन्च का इंतजार करना होगा।

realme P4 Power Price
Rs. 25,429
Go To Store
See All Prices
See Full Specs