
OnePlus को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी नंबर सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जो OnePlus 10T 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। OnePlus 10 series में आने वाले इस मोबाइल फोन को लेकर बीते दिनों में कई तरह के लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की लुक, डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। वहीं अब ताजा लीक में OnePlus 10T 5G इंडिया लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है। खबर है कि वनप्लस 10टी 5जी फोन 3 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा।
OnePlus 10T 5G इंडिया लॉन्च
वनप्लस 10टी 5जी फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी भी फिलहाल लीक के जरिये ही सामने आई है। मोबाइलस्टॉक नाम की वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वनप्लस कंपनी आने वाली 3 अगस्त को इंडिया में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से OnePlus 10T 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक वनप्लस 10टी 5जी फोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस कर देगी।

OnePlus 10T 5G को लेकर बताया जा रहा है कि इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। इनमें से बेस वेरिएंट जहां 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करेगा। वहीं दूसरे वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage तथा सबसे बड़े वनप्लस 10टी 5जी मॉडल में 16GB RAM + 512GB Storage दी जाएगी। बताया गया है कि वनप्लस 10टी 5जी फोन Moonstone Black और Jade Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 Vs OnePlus Nord 2T 5G: कीमत, फीचर्स और डिजाइन में कौन किससे आगे, जानें यहां
OnePlus 10T 5G की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 10टी 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7-inch Fluid AMOLED डिसप्ले दी जा सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आ रही है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10T 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें एफ/1.8 अचर्पर वाले 50MP IMX766 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP ultrawide और 2MP macro लेंस शामिल रहेंगे। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 16MP Selfie कैमरा से लैस बताया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 150W fast charging सपोर्ट वाली 4,800mAh battery दी जा सकती है।




















