3 जुलाई को लॉन्च होंगे OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/Reno-14-OPPO.jpg

ओपो ने जब से बताया है कि वह भारत में अपनी नई ‘रेनो सीरीज’ लेकर आ रही है, तब से ही मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने फोन लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि ओपो रेनो14 सीरीज 3 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन लाए जा सकते हैं।

OPPO Reno14 Series इंडिया लॉन्च डिटेल

ओपो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 3 जुलाई को भारत में रेनो 14 सीरीज लॉन्च करेगी। इस दिन दोपहर के 12 बजे अपकमिंग ओपो मोबाइल पर से पर्दा उठाया जाएगा। इस सीरीज के तहत ओपो रेनो 14 और रेनो 14 प्रो 5जी फोन लाए जा सकते हैं। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और सभी ओपो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा। वहीं शॉपिग साइट फ्लिपकार्ट पर भी ओपो लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

OPPO Reno 14 series प्राइस (अनुमानित)

लीक्स और अनुमान के आधार पर माना जा रहा है कि ओपो रेनो 14 सीरीज के बेस मॉडल OPPO Reno 14 की शुरूआती कीमत 40 हजार रुपये तक रखी जा सकती है और ऑफर्स इत्यादि के साथ इसे 39,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

OPPO Reno 14 Pro 5G फोन का शुरुआती प्राइस रेनो 14 से तकरीबन 10 हजार रुपये ज्यादा रखा जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं बैंक डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ इसे 49,999 रुपये में बेचा जा सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए 3 जुलाई का इंतजार करना होगा।

OPPO Reno 14 स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

डिस्प्ले : चाइना में इस स्मार्टफोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस ओपो मोबाइल में भी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Crystal Shield Glass मौजूद है।

परफॉर्मेंस : OPPO Reno 14 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो14 5जी फोन ​​के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 50MP telephoto लेंस और 8MP ultra-wide-angle मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी : OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

डिस्प्ले : ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इसे Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर : OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.25GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 116° एफओवी वाला 50MP ultra-wide-angle लेंस और 80mm फोकल लेंथ वाला 50MP telephoto लेंस लगा है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OPPO Reno14 Pro Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs