30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा 13380mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला OnePlus Pad 4

वनप्लस ने जब से टीज़ किया है कि वह भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट लेकर आ रही है, तब से ही इसके नाम और फीचर्स की चर्चा हो रही है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि ब्रांड का नया टैबलेट OnePlus Pad 4 होगा जो 30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस टैब की स्पेसिफिकेशन्स रिवील कर दी गई है जो दर्शाती है कि वनप्लस पैड 4 ब्रांड का सबसे ताकतवर टैबलेट बनेगा।
OnePlus Pad 4 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे वनप्लस पैड 4 टैबलेट की कीमत और सेल डिटेल्स सहित इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह अपकमिंग वनप्लस टैबलेट पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Pad 3 का सक्सेसर बनकर आएगा और कंपनी द्वारा दी गई जानकारी से साफ हो गया है कि नए टैबलेट में बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा।
No compromises.
April 30. #OnePlusPad4 pic.twitter.com/gxWgFDHq6L— OnePlus India (@OnePlus_IN) April 16, 2026
वनप्लस पैड 4 को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यही क्वालकॉम प्रोसेसर फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 में भी लगा है। बताते चलें कि स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 4.74गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद की जा रही है कि यह टैबलेट 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि OnePlus Pad 4 को 13380mAh battery पर लॉन्च होगा। इससे पहले वाले वनप्लस पैड 3 को कंपनी 12140एमएएच बैटरी पर लेकर आई थी। यानी नए वनप्लस टैबलेट में पहले की तुलना में 1240mAh पावर एक्स्ट्रा मिलेगी। वहीं टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। आशा है कि कंपनी इस टैबलेट के तकरीबन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश करेगी।
स्क्रीन की बात करें तो वनप्लस पैड 4 को 13.2-इंच की बड़ी डिस्प्ले पर लॉन्च जाएगा। यह 3.4K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जिसे कंपनी ने True Color डिस्प्ले का नाम दिया है। टैबलेट स्क्रीन को टीयूवी सर्टिफाइड बनाया गया है जो टैबलेट में बहुत देर तक वीडियो इत्यादि देखने पर आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। वहीं बेहतर एक्सपीरियंस के लिए इसे dolby vision भी प्राप्त है।
OnePlus Pad 4 इंडिया में OnePlus Stylo Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं धमाकेदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए इस वनप्लस टैबलेट में 8 hi-fidelity स्पीकर्स भी लगाए गए हैं। वनप्लस पैड 4 को एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS पर लाया जा सकता है जिसमें कई AI Features भी शामिल रहेंगे। OnePlus Pad 4 का प्राइस 50 हजार रुपये से अधिक हो सकता है जिसकी पुख्ता जानकारी 30 अप्रैल को ही मिलेगी।
OnePlus Pad 3 की बात करें तो इंडिया में इस टैबलेट को 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं टैबलेट के 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 52,999 रुपये में पेश किया गया था। यह टैबलेट Snapdragon 8 Elite पर काम करता है और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें ग्रैफीन कॉम्पोज़िट मटेरियल वाला वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
कंपनी इस टैब के साथ OnePlus Stylo 2 भी लेकर आई थी जिसे 16,000 लेवल्स की प्रेशर सेंसिंग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टैबलेट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। इसे 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 13.2-इंच की 3.4K स्क्रीन पर लाया गया था। वहीं पावर बैकअप के लिए 12140एमएएच बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी।