
OnePlus 16 के भारत में लॉन्च को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बता दें कि पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि कंपनी इस बार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि, अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि OnePlus 16 की भारत में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी ने मुंबई में इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च को लेकर मीटिंग भी की है। आइए, फोन के बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus 16 भारत में हो सकता है लॉन्च
टिपस्टर Abhishek Yadav के अनुसार, OnePlus ने मुंबई में OnePlus 16 के भारत में लॉन्च को लेकर एक मीटिंग की है। टिपस्टर का दावा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग भी कर ही है।
EXCLUSIVE: OnePlus held a meeting in Mumbai about the OnePlus 16 India launch 🇮🇳👀
The phone is being tested privately, behind closed doors.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 6, 2026
इससे पहले भी टिपस्टर ने पिछले महीने OnePlus 16 की भारत में टेस्टिंग होने की जानकारी दी थी। ऐसे में नए लीक से लगता है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। हालांकि, OnePlus ने फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लीक के मुताबिक, OnePlus 16 की भारत में कीमत 1.30 लाख से 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने पिछले मॉडल OnePlus 15 के मुकाबले कुछ ज्यादा ही महंगा हो सकता है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में RAM की बढ़ती कीमतों को भी इसके पीछे की वजह माना जा रहा है।
OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 16 में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 185Hz तक रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में 200MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus 16 फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
फिलहाल OnePlus 16 की भारत में लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। कंपनी ने अभी फोन के फीचर्स की भी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इसके लॉन्च और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











