
रियलमी ने बीते दिनों अपनी ‘पी’ सीरीज का विस्तार करते हुए नए मोबाइल फोन Realme P3 और Realme P3 Ultra भारत में लॉन्च किए थे। कंपनी का अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन आज 25 मार्च से देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग वाले इस 5जी फोन में 26जीबी रैम (12जीबी+14जीबी) की ताकत मिलती है। रियलमी पी3 अल्ट्रा प्राइस, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme P3 Ultra 5G प्राइस और ऑफर
| realme P3 Ultra 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹26,999 | ₹3,000 | ₹23,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹27,999 | ₹3,000 | ₹24,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹29,999 | ₹3,000 | ₹26,999 |
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल का सबसे बड़ा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये का है। यह रियलमी स्मार्टफोन Glowing Lunar White, Neptune Blue और Orion Red कलर में परचेज किया जा सकता है।

इस 5जी फोन की सेल आज से शुरू हो रही है जिसपर 3 हजार रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं इस फोन के बदले पुराना फोन देने पर फोन एक्सचेंज वैल्यू पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जाएगा। फोन की ब्रिकी कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी होगी।
realme P3 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 1.5K Quad-Curved AMOLED Display
- MediaTek Dimensity 8350 Ultra
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 14GB Dynamic RAM
- 80W Ultra Charge
- 6,000mAh Titan Battery
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Sony Selfie Camera
डिस्प्ले
रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी फोन में 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ 1.5के स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3840हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1500निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 7आई से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
एंड्रॉयड 15 ओएस आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.35Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 14,03,197 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G615 जीपीयू मौजूद है।
मेमोरी
यह रियलमी 5जी फोन 14जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है। इस तकनीक के चलते मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 26जीबी रैम की ताकत दी जा सकती है। पी3 अल्ट्रा स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है। इस मोबाइल में 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज मिलती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो IMX896 OIS लेंस है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 अल्ट्रा 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
Realme P3 Ultra 5G में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC mark battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे 57 मिनट का रहा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसने टेस्टिंग के दौरान फोन को 41 मिनट में ही 20 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिखाया।











