3 हजार रुपये कम हुआ Samsung Galaxy A56 5G फोन का रेट, सभी वेरिएंट्स हुए सस्ते

Join Us icon

सैमसंग ने मार्च महीने में प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G इंडिया में लॉन्च किया था। Exynos 1580 प्रोसेसर और 12GB RAM की ताकत वाले इस फोन के तीन मेमोरी वेरिएंट्स बाजार में उतारे गए थे। अब लॉन्च के दो महीने बाद ही कंपनी ने गैलेक्सी ए56 पर प्राइस कट कर दिया है। ब्रांड की ओर से मोबाइल की कीमत में 3 हजार रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद यह 5जी फोन सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A56 5G प्राइस

नीचे लगी टेबल में फोन का लॉन्च प्राइस और कीमत में कटौती के बाद हुआ सेलिंग प्राइस देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 44,999 रुपये में लाया गया था। अब ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 38,999 रुपये और 41,999 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

Samsung Galaxy A56 5Gलॉन्च प्राइसकीमत में कटौतीनया रेट
8GB RAM + 128GB Storage₹41,999₹3,000₹38,999
8GB RAM + 256GB Storage₹44,999₹3,000₹41,999
12GB RAM + 256GB Storage₹47,999₹3,000₹44,999

इसी तरह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन गैलेक्सी ए56 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, पंरतु अब इसका रेट घटकर 44,999 रुपये हो गया है। देखा जाए तो अब 8जीबी रैम के रेट पर 12जीबी रैम वाला फोन पाया जा सकता है। यह कीमत में कटौती आज से ही पूरे देश में लागू हो गई है और Samsung Galaxy A56 5G कंपनी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट व रिटेल स्टोर्स पर नए प्राइस के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Samsung Galaxy A56 5G Price
Rs. 38,999
Go To Store
See All Prices

Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ Super AMOLED Display
  • Samsung Exynos 1580
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 12MP Front Camera
  • 45W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले दी गई है। यह सुपर एमोलेड ​स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A56 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें सैमसंग का ही 4नैनोमीटर ​फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ​ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Xclipse 540 GPU मौजूद है। यह सैमसंग फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट के साथ आता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा​ दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

Samsung Galaxy A56 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10 घंटे, 4 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसे बैटरी को 20% से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 68 मिनट का समय लगा।

अन्य फीचर्स

इस फोन में Eye Care स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे तक फोन यूज़ करने पर आंखों को सुरक्षित रखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आपको 3.5एमएम हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा तथा म्यूजिक के लिए USB Type-C audio और Stereo speakers मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here