
वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज वनप्लस 9 सीरीज के OnePlus 9 5G को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। अब वनप्लस के इस स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर 37,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। बता दें कि वनप्लस 9 5जी स्मार्टफोन को भारत 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। फिलहाल OnePlus के इस फोन पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम आपको वनप्लस स्मार्टफोन पर मिल रहे डील के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
OnePlus 9 5G अब तक की बेस्ट डील
OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को भारत में फिलहाल 37,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास सिटी बैंड का कार्ड है तो आपको 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अमेरिका एक्सप्रेस कार्ड यूजर्स को भी 10 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। वहीं बजाज फिनसर्व EMI कार्ड यूजर्स को छह महीने नो-कॉस्ट ईएमआई मिलेगा।
बैंक कार्ड पर 10% डिस्काउंट (3799 रुपये) के साथ इस फोन की कीमत करीब 35,000 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही वनप्लस इस स्मार्टफोन पर पुराने फोन को एक्सचेंज करने का भी विकल्प ऑफर कर रहा है। अगर आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन बेहतर है तो OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को आप 30,000 रुपये से कम कीमत में अपने घर ला सकते हैं। वनप्लस 9 स्मार्टफोन के साथ कंपनी स्पॉटीफाई प्रीमिमय का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।
OnePlus 9 स्मार्टफोन का 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 37,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है।
OnePlus 9 5G कैसी है डील
OnePlus 9 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का कहना है कि वह इसे तीन मेजर OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच का अपडेट ऑफर करेगा। यानी वनप्लस का यह स्मार्टफोन फ्यूचर प्रूफ स्मार्टफोन है। वनप्लस का यह फोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है जो आने वाले तीन से चार साल तक बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इसके साथ ही वनप्लस 9 स्मार्टफोन में Hasselblad के ट्यून कैमरे है। अगर ऐसे में वनप्लस का यह फोन 30,000 रुपये तक कीमत में ख़रीदना बेस्ट डील हो सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus से अच्छा स्मार्टफोन कम कीमत में हो रहा लॉन्च, खूबियां देखकर दिल हो जाएगा खुश
OnePlus 9 5G स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 9 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 9 में Qualcomm का दमदार Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 65T फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 9 में Hasselblad ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनो कैमरा दिया गया है।














