
OnePlus 13 का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि यह नया फ्लैगशिप कीलर वनप्लस 13 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा। वनप्लस 13 की शुरुआत चाइना से होगी जो बाद में अन्य मार्केट्स में दस्तक देगा। पावरफुल प्रोसेसर और Hasselblad कैमरा की ताकत से लैस वनप्लस 13 की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 13 लॉन्च डेट
वनप्लस 13 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह मोबाइल सबसे पहले चीन में लाया जाएगा जो इंडिया में शायद जनवरी 2025 में लॉन्च होगा। 31 अक्टूबर को कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है जो वहां शाम 4 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार यह वक्त दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट का होगा। वनप्लस 13 लॉन्च डेट (OnePlus 13 Launch date) के साथ ही कंपनी ने बता दिया है कि यह मोबाइल White dew dawn (सफेद), Blues Hour (ब्लू), Obsidian Secret Realm (ब्लैक) कलर में लॉन्च होगा।
OnePlus 13 प्राइस (अनुमानित)
- 12GB RAM + 256GB Storage – 67,999 रुपये
- 16GB RAM + 512GB Storage – 73,999 रुपये
- 24GB RAM + 1TB Storage – 84,999 रुपये
वनप्लस 13 ब्रांड का सबसे अधिक पावरफुल स्मार्टफोन होगा जो फ्लैगशिप कैटेगरी में पेश किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है जिसकी कीमत 60 हजार रुपये से अधिक रखी जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इंडिया में वनप्लस 12 5जी के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 64,999 रुपये तथा इसके 16GB+512GB वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये था।
OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
प्रोसेसर
वनप्लस 13 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। यह 8-कोर प्रोसेसर होगा जिसमें 4.09गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला ओरियन सीपीयू दिया जाएगा जिसके साथ 2.78गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले कोर मौजूद रहेंगे। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में Adreno 760 GPU भी देखने को मिल सकता है।
मेमोरी
लीक रिपोर्ट्स में सामने आया है कि OnePlus 13 24GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इंडिया में कोई भी मोबाइल फोन ऐसा नहीं है जो 24जीबी रैम मेमोरी सपोर्ट करता है। वनप्लस 13 को LPDDR5x RAM पर लाया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन में 1TB UFS 4.0 storage भी देखने को मिल सकती है।
कैमरा
OnePlus 13 Hasselblad लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर 50MP LYT-808 OIS सेंसर + 50MP LYT-600 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP LYT-600 पेरिस्कोप सेंसर दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32MP Selfie कैमरा मिलने की उम्मीद है।
डिस्प्ले
वनप्लस 13 5जी फोन को 8T LTPO BOE X2 डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह 6.8-इंच की 2के क्वॉड माइक्रो कर्व्ड स्क्रीन होगी जो OLED पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
बैटरी
वनप्लस 13 5जी फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 50W wireless चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए OnePlus 13 में 6,000mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।











