
Vivo ने कुछ दिनों पहले ही इंडिया में ‘वी25 सीरीज़’ के तहत Vivo V25 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो Dimencity 1300 SoC, 66W Charging, 64MP Rear और 32MP Selfie camera जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ 35,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब इसी सीरीज़ को मलेशियन मार्केट में ले जाते हुए वीवो ने एक और नया मोबाइल फोन Vivo V25e भी लॉन्च कर दिया है। वीवो वी25ई MediaTek Helio G99 SoC, 8GB RAM और 44W fast charging सपोर्ट करता है।
Vivo V25e प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी25ई स्मार्टफोन 2404 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने अपने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है जो 1300निट्स ब्राइटनेस व 6000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है।

Vivo V25e एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। मलेशिया में यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी25ई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2एमपी बोका लेंस व एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2एमपी मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo V25e 4जी एलटीई पर काम करता है तथा इसमें डुअल सिम, 3.5एमएम जैक, ब्लूटूथ 5.2 व अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,500एमएएच बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है। मलेशिया में वीवो वी25ई RM 1,399 यानी तकनीक 25,000 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसे Diamond Black और Sunrise Gold कलर में खरीदा जा सकता है।























