
Vivo Y02s Launch : वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन वीवो वाई02एस लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से फिलहाल चीनी बाजार में ही पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। Vivo Y02s स्मार्टफोन 3GB RAM, MediaTek Helio P35 और 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
Vivo Y02s की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई02एस स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह मोबाइल फोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है तथा इसका डायमेंशन 163.95×75.55×8.19एमएम व वजन 182 ग्राम है।
Vivo Y02s एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। यह वीवो मोबाइल 3 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई02एस सिंगल रियर कैमरा ही करता है। इस लो बजट मोबाइल फोन के रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Vivo Y02s मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo Y02s एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Vivo Y02s का प्राइस
वीवो वाई02एस स्मार्टफोन चीन में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है जो 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस लो बजट स्मार्टफोन का प्राइस 906 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 10,600 रुपये के करीब है। चीन में यह स्मार्टफोन Sapphire Blue और Shine Black कलर में लॉन्च हुआ है।














