4 फरवरी को आएगा आइकू का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra, आसानी से हैंडल करेगा हैवी गेमिंग

आइकू ने काफी समय पहले ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी ‘नंबर’ सीरीज को सबसे अधिक पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि आइकू 15 अल्ट्रा 4 फरवरी को लॉन्च होगा। इस दिन यह मोबाइल चाइना में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा। iQOO 15 Ultra कंपनी का सबसे ताकतवर और महंगा मोबाइल बनकर आएगा।
आइकू 15 अल्ट्रा 4 फरवरी को चीन में लॉन्च होगा। यह नंबर सीरीज में आने वाली कंपनी का पहला ‘Ultra’ मॉडल है। आइकू ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह मोबाइल खासतौर पर उन मोबाइल यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग चाहते हैं। यह इशारा करता है कि iQOO 15 Ultra में सबसे अभी तक का सबसे ताकतवर एंड्रॉयड मोबाइल प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से ऑफिशियल कर दिया गया है कि यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।
स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी iQOO 15 स्मार्टफोन को इसी प्रोसेसर पर लॉन्च कर चुकी है और यह 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 38,42,735 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। उम्मीद कर सकते हैं कि iQOO 15 Ultra भी 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकेगा बताते चलें कि इस फोन में कंपनी Q3 चिप भी लगाएगी।
लीक्स की मानें तो iQOO 15 Ultra को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी पावर कैपेसिटी वाली बैटरी आइकू 15 में भी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के मुताबिक आइकू 15 अल्ट्रा मॉडल में कंपनी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दे सकती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में आइकू 15 वाली ही स्क्रीन लगाई जा सकती है। इस स्मार्टफोन को 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके लिए M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपकमिंग iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है और इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बताते चलें कि कंपनी इसे ट्रांसमेरेंट डिजाइन पर भी पेश करेगी।
फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
iQOO 15 Ultra की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी 4 फरवरी को ऑफिशियल की जाएगी। स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे फोन प्राइस अनाउंस होगा। यह वक्त इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। आइकू 15 अल्ट्रा भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। अगर आप इंडियन मार्केट में मौजूद ब्रांड के सबसे ताकतवर फोन iQOO 15 की डिटेल्स पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: