4000 रुपये सस्ते खरीदें OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका

OnePlus के फोन सस्ते रेट पर खरीदने का शानदार मौका आया है। कंपनी ने OnePlus Diwali Sale की शुरुआत की है जिसमें ब्रांड के आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। आगे हमने वनप्लस की नोर्ड सीरीज के मिडबजट स्मार्टफोंस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स शेयर की है जिसमें आप OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite मिल रही छूट के बारे में पढ़ सकते हैं।
OnePlus Nord 6 पर ऑफर
वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट पर कंपनी द्वारा 4,000 रुपये की छूट लाई गई है। इस मोबाइल की कीमत 46,999 रुपये है जिसपर 2000 का फ्लैट डिस्काउंट आया है। इस छूट के बाद मोबाइल का सेलिंग प्राइस 44,999 रुपये पड़ेगा। वहीं बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी प्राप्त होगा जिसके साथ OnePlus Nord 6 का इफेक्टिव प्राइस 42,999 रुपये पड़ेगा।
OnePlus Nord CE6 पर ऑफर
वनप्लस नोर्ड सीई6 पर भी 4,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट आया है जिसमें 2 हजार की छूट और 2 हजार का बैंक कार्ड डिस्काउंट शामिल है। इस मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। दोनों तरह के डिस्काउंट ऑफर्स को मिलाकर यह मोबाइल सिर्फ 33,999 रुपये में पाया जा सकता है। इसी तरह 8GB RAM + 256GB Memory वाले फोन को 37,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord CE6 Lite पर ऑफर
वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट 5जी फोन पर कंपनी की ओर से 2,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की ही बात करें तो 30,999 रुपये प्राइस वाला यह मोबाइल 28,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। वहीं बैंक कार्ड से शॉपिंग करने पर 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा जिसके साथ Nord CE6 Lite ही इफेक्टिव कीमत 26,999 रुपये पड़ेगी।
OnePlus Diwali Sale
वनप्लस दिवाल सेल में नोर्ड सीरीज के साथ ही OnePlus 15R, OnePlus 13s, OnePlus N6 और OnePlus N6x पर भी छूट मिल रही है। वहीं साथ ही ब्रांड के ईयरबड्स और टैबलेट डिवाइस को भी हैवी डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है। सेल में OnePlus Buds 3 Pro, OnePlus Buds 4, OnePlus Nord Buds 4, OnePlus Nord Buds 4 Pro, OnePlus Pad 4, OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite जैसे डिवाइस शामिल हैं। सेल डिटेल्स को कंपनी वेबसाइट पर देखा जा सकता है।