4500mAh बैटरी, Snapdragon 695 और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y100A

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Vivo-Y100A-1.jpg
Highlights

Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Y100A को लॉन्च कर दिया है। यह फोन शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इस फोन का स्लीक डिजाइन इसे दूसरे से अगल करता है। यह फोन ग्लास बैक के साथ आता है जो इसे प्रीमियम लुक और फील ऑफर करता है। फोन तीन कलर – मैटल ब्लैक, ट्विलाइट गोल्ड और पैसेफिक ब्लू में आता है। यहां हम आपको फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y100A 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले : Vivo Y100A स्मार्टफोन में 6.38-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 (FHD+) है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी ज्यादा है, जो डे लाइट में भी विजिबल है। मल्टी टच स्क्रीन यूजर्स को स्मूथ और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करता है। फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज : Vivo Y100A स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट – 128GB और 256GB के ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है।

बैटरी और चार्जिंग : Vivo Y100a स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन चार्जिंग के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फास्ट स्पीड से चार्ज किया गया है।

कैमरा : Vivo Y100A स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 64MP OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है। 16 MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरा में की सारे मोड्स जैसे – नाइट मोड, पोर्टेट मोड, फोटो मोड, वीडियो मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी : वीवो के इस फोन कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, USB Type-C, और GPS मिलता है। इस फोन में डुअल सिम स्टेंड बाई (DSDS) मोड मिलता है, जिसमें फोन दो सिम एक साथ चला सकते हैं। इसमें 2G, 3 G, 4G FDD-LTE, 4G TDD-LTE, 5G NSA, और 5G SA नेटवर्ट का सपोर्ट मिलता है।

सेंसर और अन्य फीचर्स : Vivo Y100a स्मार्टफोन में कई सारे सेंसर मिलते हैं। इस फोन में एक्सलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कॉमपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर मिलता है। इसके साथ ही यह फोन ऑडियो और वीडियो प्लेबैक फीचर्स जैसे WAV, MP3, MP4, 3GP, AVI, सपोर्ट करते हैं। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन के बॉक्स में चार्जिंग एडेप्टर दिया गया है।

Vivo Y100A कीमत और सेल डेट

Vivo Y100a स्मार्टफोन मिड रेंज में शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन अफोर्डेबल प्राइसिंग में हाई क्वालिटी ऑफर करता है। हालंकि वीवो ने फिलहाल Y100A स्मार्टफोन की कीमत, ऑफर और सेल डेट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वीवो के इस फोन को 26,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।