[Exclusive] Vivo Y100A भारत में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, रिटेल्स बॉक्स और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Vivo Y100A 5G स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ इंडियन मार्केट में इसी महीने कर सकता है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा अपकमिंग Vivo Y100A 5G
  • वीवो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ होगा लॉन्च
  • 64MP ट्रिपल रियर और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ करेगा एंट्री

Update: कंपनी ने इस फोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि, कीमत के बारे में और सेल डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, लिस्टिड स्पेसिफिकेशन्स और हमारे द्वारा बताए गए स्पेसिफिकेशन्स बिल्कुल एक जैसे ही हैं।

Vivo जल्द ही भारत में अपनी Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y100A 5G को लॉन्च करने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अब 91 मोबाइल्स हिंदी को इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से वीवो के अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स इमेज के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

Vivo Y100A 5G रिटेल बॉक्स

  • डुअल टोन बैक पैनल
  • कलर चेंजिंग रियर पैनल

vivo-y100a-5g-box

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की बात करें तो यह व्हाइट कलर है। इसमें फोन के कलर ऑप्शन और बैक पैनल के डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। वीवो के इस फोन को लेकर हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इसमें कलर चेंजिंग बैक पैनल दिया जाएगा। फोन का बैक पैनल डुअल टोन में आता है। यह फोन तीन कलर – ट्विलाइट गोल्ड, पेसेफिक ब्लू और मेटल ब्लैक ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

vivo-y100a

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरा सेंसर और LED फ्लैश लाइट दो रिंग के अंदर मिलते हैं। इस फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। रिटेल बॉक्स के बैक पैनल से फोन के कुछ फीचर्स जैसे- कलर चेंजिंग पैनल, 64MP (ऑप्टिकल इमेज सेंसर) एंटी-शेक कैमरा और 8GB एक्टेंडेड रैम प्रिंट किए हुए हैं।

Vivo Y100A 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • Snapdragon 695 5G प्रोसेसर
  • 6.38 इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले
  • 64MP ट्रिपल रियर कैमरा

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज : हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, वीवो का यह फोन क्वालकॉम के 5G प्रोसेसर Snapdragonn 695 के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि फोन मीडियाटेक के D920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में एंट्री करेगा।

vivo-y100a-specs

डिसप्ले : Vivo Y100A 5G स्मार्टफोन में 6.38 इंच का FHD+ डिसप्ले दिया जाएगा, जो एक AMOLED डिस्प्ले पैनल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग : वीवो के अपकमिंग फोन के बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP के दो सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Vivo Y100A 5G कीमत

  • 8GB रैम 256GB स्टोरेज
  • 26,999 रुपये

 

vivo-y100a-5g-price-details

वीवो का यह फोन सिंगल वेरिएंट में 8GB+256GB रैम और स्टोरेज के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। इस फोन के बॉक्स में प्रिंट कीमत की बात करें तो यह 31,999 रुपये है। लेकिन यह फोन 26,999 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y100A कब होगा लॉन्च

वीवो के इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन अप्रैल महीने में लॉन्च करने की प्लानिंग में है। रिटेल बॉक्स की इमेज लीक होने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही ऑफिशियल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here