
Xiaomi ने पिछले साल जुलाई 2021 में इंडिया में Redmi Note 10T 5G Phone लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश हुआ था जो MediaTek Dimensity 700 के साथ आया था। वहीं आज ग्लोबल मार्केट में रेडमी ब्रांड का यही स्मार्टफोन फिर से लॉन्च हुआ है। इस बार रेडमी नोट 10टी को जापान में लॉन्च किया गया है लेकिन फोन का भारतीय मॉडल जहां मीडियाटेक चिप पर लॉन्च हुआ था वहीं जापान में लॉन्च हुआ Redmi Note 10T Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट सपोर्ट करता है।
Redmi Note 10T की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 10टी का यह नया मॉडल भी 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन के मामले में यह फोन इंडिया में मौजूद रेडमी नोट 10टी जैसा ही है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे हल्का चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल उपरी ओर ठीक बीच में मौजूद है।

Redmi Note 10T को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम फेब्रिकेशन्स वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। जापान में रेडमी नोट 10टी को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इंडिया में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 10टी 6जीबी तक की रैम सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए यह नया रेडमी नोट 10टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जब्कि इंडियन मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था। नए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन इंडियन मॉडल की ही तरह 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi Note 10T में सिक्योरिटी के लिए जहां साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 10टी में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। जापान में यह मोबाइल आईपी68 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाती है। इस फोन का प्राइस 34,800 JPY यानी भारतीय करंसी अनुसार 21,000 रुपये के करीब है।





















