
Motorola Edge 50 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड फोन कहा है जो MIL-810H सर्टिफाइड है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस मोटोरोला मोबाइल में ऐसा क्या है जो इसे 30 हजार के बजट में बेस्ट बनाता है? इसी सवाल का जवाब ढूंढते हुए हमने मोटोरोला ऐज 50 की 5 खूबियों का जिक्र किया है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
मिलिट्री ग्रेड डिजाइन
सबसे पहले तो आपको बता दें कि मोटोरोला ने अपने इस फोन को World’s Slimmest MIL-810H Military Grade स्मार्टफोन कहा है। इस फोन का थिकनेस सिर्फ 7.79mm है। मोटोरोला ऐज 50 IP68 सर्टिफाइड है जो कंपनी के दावेनुसार 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है तथा रेत, धूल और मिट्टी से अटने पर भी सही काम कर सकता है।
मोटोरोला का कहना है कि Edge 50 16 टेस्ट से गुजर चुका है जो इसकी ड्यूरेबिलिटी को दर्शाता है। यह फोन शॉक, वाइब्रेशन, प्रेशर, हाई टेम्परेचर, लो टेम्परेचर, नमी और कम हवा के दबाव वाले माहौल में भी खराब नहीं होगा।
कर्व्ड डिस्प्ले
मोटोरोला ऐज 50 5जी 20:09 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.35% है। इस फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5के स्क्रीन दी गई है जिसे कंपनी Endless Edge Display का नाम दिया है।
यह स्क्रीन pOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सेंपलिंग रेट और 1200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन को स्क्रैच और क्रैक से बचाने के लिए इसे Corning Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।
4 कैमरे
सबसे पहले फोन के सेल्फी कैमरा की बात करें तो फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.4 अपर्चर तथा Quad Pixel Technology पर काम करता है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर AI फीचर्स से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT 700C सेंसर दिया गया है जो OIS तथा Quad PDAF फीचर से लैस है।
Motorola Edge 50 के रियर कैमरा सेटअप में 120° FOV तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 13MP Ultrawide एंगल लेंस मौजूद है तथा इसके साथ ही 3x ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता वाला 10MP Telephoto लेंस भी मिलता है।
बैटरी व चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 50 स्मार्टफोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह औसत इस्तेमाल में फोन को 30 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 68W TurboPower तकनीक से लैस किया गया है।
चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में मोटोरोला का कहना है कि फोन को सिर्फ 15 मिनट चार्ज पर लगाकर ही यूजर इसे दिनभर चला सकते हैं। वहीं एक और अच्छी बात यह भी है कि 15W Wireless Charging तकनीक भी मिलती है।
बता दें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 20% से 100% फुल चार्ज होने में 40 मिनट का समय लिया है। वहीं बैटरी ड्रॉप टेस्ट की बात करें तो मोटोरोला ऐज 50 पर 30 मिनट YouTube चलाने पर 5% बैटरी ड्रॉप हुई तथा 30 मिनट BGMI मोबाइल गेम खेलने पर 9 प्रतिशत बैटरी घटी।
फास्ट प्रोसेसर
Motorola Edge 50 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 AE चिपसेट पर काम करता है। इस ऑक्टाकोर प्रोसेसर में 2.5GHz Cortex-A710 कोर, तीन 2.36GHz Cortex-A710 कोर तथा चार 1.8GHz Cortex-A510 कोर शामिल हैं। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को हीटिंग से बचाने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने जब मोटोरोला ऐज 50 की परफॉर्मेंस चेक करनी चाही तो इसने 714295 AnTuTu बेंचमार्क स्कोर हासिल किया। इसमें सीपीयू स्कोर 257215, जीपीयू स्कोर 163705, मेमोरी स्कोर 131652 तथा यूएक्स स्कोर 161723 था। वहीं Edge 50 में गीकबेंच सिंगल-कोर में 1117 तथा मल्टी-कोर में 3048 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं फोन का Device AI Score 636 आया है।
Motorola Edge 50 5G प्राइस
मोटोरोला ऐज 50 5जी फोन इंडिया में 8GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। इस मोबाइल की सेल आने वाली 8 अगस्त से शुरू होगी जिसे vegan leather फिनिश वाले Jungle Green और Peach Fuzz कलर में तथा vegan suede फिनिश वाले Koala Grey कलर में खरीदा जा सकेगा।





















