नथिंग फोन 4ए सीरीज 5 मार्च को होगी लॉन्च, आएंगे Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/nothing-phone-4a-4a-pro-specs-price-leaked.jpg

नथिंग फोन 4ए सीरीज से जुड़े कई लीक्स बीते दिनों में सामने आ चुके हैं। वहीं आज कंपनी के सीईओ Carl Pei ने ऑफिशियली अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया है​ कि ब्रांड के नए स्मार्टफोन 5 मार्च को लॉन्च होंगे। सीरीज के तहत Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro लाए जाएंगे। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसमें नए नथिंग फोन इंडिया सहित कई देशों में एक साथ उतारे जाएंगे।

Nothing Phone (4a) series लॉन्च डेट की घोषणा कार्ल पेई ने बड़े ही अतरंगी तरीके से की है। दरअसल 4 मार्च को Apple का ईवेंट है जिसमें iPhone 17e सहित नए मैकबुक मॉडल्स लाए जाएंगे। एप्पल ने अपने ईवेंट का जो पोस्टर जारी किया था, उसी पोस्टर को Carl Pei ने नथिंग के नाम से शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में ‘एप्पल’ को हटाकर ‘नथिंग’ लिखा दिया गया है और तारीख को 4 मार्च से बदलकर 5 मार्च कर दिया गया है। नथिंग फोन 4ए सीरीज का यह पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

नथिंग फोन (4ए) सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन लॉन्च किए जा सकते हैं जिन्हें मार्केट में नथिंग फोन (4ए) और नथिंग फोन (4ए) प्रो नाम से लाया जाएगा। बीते दिनों लीक में सामने आया था कि ये दोनों मोबाइल दो कॉन्फिग्रेशन में आएंगे जिनमें 8GB RAM + 128GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage शामिल होगी। वहीं कलर्स की बात करें तो फोन 4ए को Black और White कलर में उपलब्ध कराया जाएगा वहीं प्रो मॉडल में Black और Silver कलर शामिल हो सकता है।

Nothing Phone (4a) Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बीते दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 सीरीज के किसी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। पिछले वाला नथिंग फोन 3ए प्रो Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर आया था। ऐसे में हो सकता है कि अपकमिंग नथिंग फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल जाए।

इस स्मार्टफोन में LPDDR5x RAM के साथ ही UFS 3.1 storage तकनीक दी जा सकती है। वहीं सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस फोन में eSIM support दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 5100mAh या फिर 5200mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

लीक के मुताबिक Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट स्क्रीन पर लेकर आएगी। इनमें OLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन 4ए में जहां फुलएचडी+ रेजोल्यूशन मिल सकती है वहीं फोन 4ए प्रो को 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। दोनों का स्क्रीन साइज अभी सामने नहीं आया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो नथिंग फोन (4ए) प्रो को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Samsung OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ Sony का 50 मेगापिक्सल Periscope लेंस और 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए नथिंग फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।