
रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया 5जी मोबाइल फोन लॉन्च किया गया है। नया रियलमी फोन Realme 9i 5G इंडिया में लॉन्च हुआ है जो मिडबजट में आया है। रियलमी 9आई 5जी फोन 90Hz Display, 50MP Camera, MediaTek Dimensity 810 5G चिपसेट और 18W 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है तथा यह India’s Cheapest 5G Phone यानी भारत के सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोंस में से एक है।
Realme 9i 5G का प्राइस
रियलमी 9आई 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। यह नया रियलमी मोबाइल Soulful Blue, Rocking Black और Metallica Gold कलर में बिकेगा।
Realme 9i 5G 4GB RAM + 64GB Storage = 14,999 रुपये
Realme 9i 5G 6GB RAM + 128GB Storage = 16,999 रुपये
Realme 9i 5G की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 9आई 5जी स्मार्टफोन 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन साईज़ में काफी बड़ी है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यूनिबॉडी डिजाईन पर बने इस फोन की मोटाई महज़ 8.1एमएम है।
Realme 9i 5G को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोेसेसर के साथ इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डिमेनसिटी 810 5जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Realme का तोहफा, 108MP कैमरा और 8GB RAM वाला यह शानदार स्मार्टफोन किया सस्ता, देखें कितना घटा दाम
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9आई 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
रियलमी 9आई 5जी एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर भी काम करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए यहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।














