
Xiaomi का Redmi Note 10s स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सस्ते में मिल रहा है। Redmi Note 10s स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप मिड बजट सेग्मेंट का धमाकेदार स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Redmi Note 10s आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। Redmi Note 10s स्मार्टफोन में 64MP का रियर कैमरा, 13MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको शाओमी के रेडमी स्मार्टफोन की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 10s ऑफर
Redmi Note 10s स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे 10 प्रतिशत डिस्काउंट (करीब 1250 रुपये) के साथ मात्र 11,249 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 10S: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 10S स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स और रिफ्रेश रेट 60Hz है। Redmi का यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और Mali G76 GPU के साथ आता है। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ आ रहा 5G Mobile Vivo V25 Pro, 17 अगस्त का होगा इंडिया लॉन्च
रेडमी Note 10S स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।




















