
Vivo Y35 India Launch : वीवो ने आज इंडियन मार्केट में अपनी ‘वाई सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन Vivo Y35 लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई35 इंडिया में 18,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट के साथ 50MP Camara तथा 44W flash charging 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है।
Vivo Y35
Vivo Y35 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 2408 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन फ्लैट फ्रेम तथा 2.5डी कर्व्ड ग्लास सपोर्ट करती है तथा यूज़ के दौरान उंगुलियों के निशान न पड़े इसके लिए anti-glare (AG) सर्फेस का इस्तेमाल किया गया है।

वीवो वाई35 एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। वीवो मोबाइल में 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा यह फोन Extended RAM 3.0 फीचर से लैस है।
यह भी पढ़ें: 5GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ आया सस्ता Vivo Y16, देखें किस बजट का है यह फोन
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई35 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। Vivo Y35 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
Vivo Y35 डुअल सिम व 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Vivo Y35 प्राइस व सेल
वीवो वाई35 इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 18,499 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसके Agate Black और Dawn Gold कलर में खरीदा जा सकता है। ICICI, SBI, Kotak और OneCard यूजर्स को इस फोन की खरीद पर सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा तथा यह वीवो मोबाइल ऑफर 30 सितंबर तक जारी रहेगा।





















