
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि टेक कंपनी Motorola अपनी ‘जी’ सीरीज़ के नए मोबाइल फोन पर काम कर रहा है जो Moto G Power (2022) नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह स्मार्टफोन बीते दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को ऑफिशियल कर दिया है। Moto G Power (2022) स्मार्टफोन 50MP Camera, 5000mAh Battery और MediaTek Helio G37 चिपसेट पर पेश हुआ है जो बेहद जल्द सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Moto G Power (2022) की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ने अपने इस नए मोबाइल फोन को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया है। फोन स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है जो बॉडी ऐज से दूर प्लेस्ड है। Moto G Power (2022) 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Motorola ला रही है सस्ता स्मार्टफोन Moto G41, 48MP Camera के साथ होगा लॉन्च
Moto G Power (2022) को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी37 चिपसेट पर रन करता है। फोन में लंबे समय तक स्मूथ और लैगफ्री गेमिंग के लए मोटो जी पावर (2022) को हायपरइंजन टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। मोटोरोला की ओर से यह नया मोबाइल फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी तथा 128 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Power (2022) ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ इस कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Moto G Power (2022) की कीमत
यह मोटोरोला फोन कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट्स का दाम क्रमश $199 और $249 रखा गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 14,700 रुपये और 18,500 रुपये के करीब है। Motorola Moto G Power (2022) को Dark Grove कलर में खरीदा जा सकेगा।













