सस्ते स्मार्टफोन Nokia C32 और Nokia C22 हुए लॉन्च, सिंगल चार्ज में देंगे 3 दिन का बैकअप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Nokia-C22-Price.jpg
Highlights

MWC 2023 के मंच से नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने आज तीन नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। ये Nokia C22, Nokia C32 और Nokia G22 नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। तीनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं तो सस्ते दाम पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। नोकिया जी32 की डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं तथा ‘सी’ सीरीज़ में जोड़े गए नोकिया सी22 और सी32 की जानकारी आगे दी गई है।

Nokia C22 और Nokia C32 की कीमत

नोकिया सी22 के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत EUR 109 से शुरू होती है जो 9,500 रुपये के करीब है। यह फोन Midnight Black और Sand कलर में लॉन्च किया गया है।

नोकिया सी32 के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत EUR 129 से शुरू होती है जो 11,300 रुपये के करीब है। यह फोन Charcoal, Autumn Green और Beach Pink कलर में लॉन्च हुआ है।

Nokia C22 और Nokia C32 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ display
  • Unisoc SC9863A SoC
  • 10W 5,000mAh battery
  • 8MP selfie sensor
  • 50MP rear camera (Nokia C32)
  • 13MP rear camera (Nokia C22)
  • नोकिया सी22 और सी32 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा ये दोनों स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। पानी व धूल से सु​रक्षित रखने के लिए इन नोकिया मोबाइल फोंस को IP52 रेटिंग से लैस किया गया है।

    ये नोकिया फोन एंड्रॉयड 13 ‘गो’ ​एडिशन पर लॉन्च हुए हैं। इनमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज पर भी स्मूथ प्रोसेस कर सकती है। ये ऐप्स बैटरी और इंटरनेट डाटा दोनों की ही खपत कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए नोकिया सी22 और सी32 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है।

    फोटोग्राफी के लिए ये दोनों नोकिया फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। नोकिया सी22 में जहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं नोकिया सी32 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। दोनों फोंस के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया सी22 व सी32 दोनों मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

    Nokia C22 और Nokia C32 दोनों डुअ​ल सिम फोन हैं तथा 4जी सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए इनमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट चार्जिंग के साथ काम करती है। फिंगर​प्रिंट सेंसर नोकिया सी22 के बैक पैनल पर दिया गया है तथा सी32 के साईड पैनल पर मौजूद है। इन मोबाइल फोन में 3.5एमएम जैक व एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।