
OPPO A57s Launch : ओपो ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘ए सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन OPPO A57s लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन सबसे पहले यूरोप के क्रोएशिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसके बाद भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। स्टाईलिश लुक वाले ओपो ए57एस में 50MP Camera, 33W SuperVOOC 5,000mAh Battery और Mediatek Helio G35 जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है।
OPPO A57s Specifications
ओपो ए57एस स्मार्टफोन 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन स्क्रीन 269पीपीआई, 600निट्स ब्राइटनेस व 16.7एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है तथा इसे पांडा एमएन228 ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
OPPO A57s एंडरॉयड आधारित कलरओएस पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए57एस स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं इस मोबाइल के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद है।
OPPO A57s 4G फोन है जो डुअल सिम, 3.5एमएम जैक सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
OPPO A57s Price in India
ओपो ए57एस स्मार्टफोन यूरोप में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने हालांकि फिलहाल फोन की कीमत को पर्दे में ही रखा है लेकिन उम्मीद है कि भारतीय करंसी अनुसार OPPO A57s 15,000 रुपये के बजट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस मोबाइल फोन ने Starry Black और Sky Blue कलर में एंट्री ली है।























