50MP Dual Selfie कैमरा वाला Vivo V23 Pro 5G Phone इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM की ताकत

Join Us icon

Vivo ने आज इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए बिल्कुल नई Vivo V23 Series पेश की है। यह सीरीज़ पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में लाई गई है जिसके तहत दो शानदार स्मार्टफोंस लॉन्च हुए हैं। वीवो मोबाइल्स द्वारा ‘वी23 सीरीज़’ के तहत Vivo V23 और Vivo V23 Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जो स्टाईलिश लुक व आर्कषक फीचर्स के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। आगे हमनें सीरीज़ के बड़े मॉडल Vivo V23 Pro की फुल डिटेल शेयर की है।

Vivo V23 Pro का कैमरा

वीवो वी23 प्रो का कैमरा सेग्मेंट इस फोन की मुख्य यूएसपी में से है। वीवो ने अपने इस फोन को 5 कैमरा सेंसर्स के साथ बाजार में उतारा है जिनमें से 3 लेंस फोन के बैक पैनल पर तथा 2 लेंस फ्रंट पैनल पर दिए गए हैं। Vivo V23 Pro डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

50mp dual selfie camera phone Vivo V23 Pro 5g Launched in india know full specs price sale offer

Vivo V23 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा क्लियर प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस मौजूद है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब वीवो ने ऐसी कैमरा पावर के साथ कोई फोन भारतीय बाजार में उतारा है।

Vivo V23 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस23 प्रो 5जी के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 2376 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक 3डी कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ तक की टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह वीवो फोन कंपनी की ओर से इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ ताकतवर Realme GT 2 Pro लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V23 Pro सबसे नए एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो फोन में 3.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर और 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Vivo V23 Pro 5G फोन माली जी77 एमसी9 जीपीयू सपोर्ट करता है।

50mp dual selfie camera phone Vivo V23 Pro 5g Launched in india know full specs price sale offer

Vivo V23 Pro एक डुअल सिम फोन है तथा दोनों सिम में 5जी चलाया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। इस वीवो मोबाइल की मोटाई 7.36एमएम और वज़न 171 ग्राम है। कंपनी ने वीवो एस23 प्रो 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 4,300एमएएच की बैटरी दी है जिसके तेजी से चार्ज करने के लिए 44वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।

Vivo V23 Pro रैम व स्टोरेज

इंडिया में वीवो वी23 प्रो स्मार्टफोन ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। फोन के वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ये दोनों मॉडल 4 जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करते हैं जिसमें रैम परफॉर्मेंस को 16जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

50mp dual selfie camera phone Vivo V23 Pro 5g Launched in india know full specs price sale offer

Vivo V23 Pro प्राइस व सेल

वीवो वी23 प्रो की कीमत की बात करें तो इस फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 38,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है तथा फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 43,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है तथा Vivo V23 Pro को आने वाली 13 जनवरी से वीवो स्टोर्स के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Sunshine Gold और Stardust Black कलर खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here