50MP Selfie कैमरा और 12GB RAM के साथ Motorola Edge 60 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 60 12GB RAM पर लॉन्च हुआ है।
  • यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग वाला है जो इसे वॉटरप्रूफ फोन बनाता है।
  • इसमें 68W TurboPower तकनीक के साथ 5,500mAh बैटरी दी गई है।

मोटोरोला ने अपनी ऐज ’60’ सीरीज का चौथा स्मार्टफोन Motorola Edge 60 5G आज इंडिया में लॉन्च कर दिया है। Edge 60 Stylus, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro के बाद यह मोबाइल भी स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में उतारा गया है जो 12GB RAM और Dimensity 7400 प्रोसेसर की ताकत से लैस है। यह मोटोरोला 5जी फोन सेंसर सपोर्ट करता है। नए मोटोरोला ऐज 60 का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 प्राइस

यह 5जी फोन इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। Motorola Edge 60 का रेट 25,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट भी देगी। इस मोबाइल की सेल 17 जून से शुरू होगी जिसे PANTONE Gibraltar Sea (smoky blue) और PANTONE Shamrock (fresh green) कलर में खरीदा जा सकेगा। यह मोटोरोला 5जी फोन कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान पर भी बिकेगा।

Motorola Edge 60 Price
Rs. 26,397
Go To Store
See All Prices

Motorola Edge 60 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ pOLED Quad Curved Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W TurboPower

डिस्प्ले

मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.7-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग Gorila 7i की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 को एंड्ररॉयड 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Arm Mali-G615 MC2 GPU मौजूद है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS Sony LYT700C सेंसर, 122° FOV वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम व 30x सुपरज़ूम की क्षमता वाला 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 60 5G फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह सुबह से रात आराम से एक दिन ​निकाल सकती है।

Motorola Edge 60 फीचर्स

  • ऐज 60 में MIL STD-810H ​मिलिट्री ग्रेड बॉडी दी गई है जो -20°C से 60°C के तापमान में रह सकती है।
  • यह वॉटरप्रूफ फोन है जिसे IP69 रेटिंग प्राप्त है। यानी कुछ देर पानी में डुबने पर यह खराब नहीं होगा।
  • मोबाइल स्क्रीन पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग की गई है जिससे उंगलियों और पसीने के निशान नहीं छपते हैं।
  • मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन Aqua Touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे गीली स्क्रीन पर भी टच काम करेगा।
  • इस मोबाइल के साथ 3 साल की OS अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
  • इस फोन में 11 5G Bands दिए गए हैं जो Jio, Airtel और Vi नेटवर्क पर फास्ट काम करते हैं।
  • बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह फोन Bluetooth 5.4 और 6GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है।

25 हजार तक के बेस्ट फोन

स्मार्टफोनलॉन्च प्राइस
Nothing Phone (3a)24,999 रुपये
Infinix GT 30 Pro24,999 रुपये
Samsung Galaxy A2623,999 रुपये
  • Nothing Phone (3a) : नथिंग का ट्रांसपेरेंट डिजाइन, 50MP Selfie कैमरा और 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक
  • Infinix GT 30 Pro : Shoulder Trigger और RGB लाइट वाला गेमिंग डेडिकेटेड डिजाइन, 108MP Camera और 30W वायरलेस चार्जिंग
  • Samsung Galaxy A26 : FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 4 साल की Android OS अपडेट और Samsung Knox सिक्योरिटी
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here