
VIVO के बारे में कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘वी’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और अपने नए मोबाइल फोन को Vivo V23e नाम के साथ बाजार में उतारेगी। बीते दिनों में यह वीवो फोन कई लीक्स और कुछ सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर भी स्पॉट हुआ है लेकिन कंपनी ने अभी तक वीवो वी23ई के लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं अब फोन के बाजार में आने से पहले ही Vivo V23e hands-on video इंटरनेट पर लीक हो गई है जिससे फोन की लुक, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स सभी की जानकारी सामने आ गई है।
Vivo V23e को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन इसी महीने टेक मंच पर एंट्री ले लेगा और कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को सबसे पहले वियतनाम में लॉन्च करेगी। ताजा लीक के अनुसार वीवो कंपनी वियतनाम में अपने रिटेलर्स को एक स्पेशल ट्रेनिंग देने वाली है जो 2 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेनिंग वीवो वी23ई स्मार्टफोन की ही बताई गई है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में Vivo V23e मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V23e की लुक व डिजाईन
वीवो वी23ई की वीडियो से पता चला है कि यह मोबाइल फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी हिस्से पर बनी नॉच साईज़ में छोटी है तथा ‘यू’ शेप वाली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन ओएलईडी पैनल पर बना होगा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा। Vivo V23e का बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है जो प्लास्टिक फ्रेम से घिरा होगा।
vivo V23e leaked by Viettel Store
Waterdrop notch design
Plastic frame, glass back
50MP selfie, 64+8+2 macro rear
4030mAh, 44W
UDFP
Android 11, FunTouch 12
No headphone jack
Price around 10m Dong (440 USD) in Vietnam pic.twitter.com/UOFgVGoYqm— Fuck Halloween, Imma get the vaccine soon (@chunvn8888) October 31, 2021
Vivo V23e के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर आयताकार शेप में स्थित है। इस सेटअप में तीनों सेंसर वर्टिकल शेप में लगे हुए हैं। सेंसर्स के साईड में एलईडी लाईट दी गई है जिसके नीचे लेंस डिटेल लिखी हुई है। फोन दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट व स्पीकर ग्रिल के साथ ही सिम स्लॉट भी मौजूद है।
Vivo V23e की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी23ई को लेकर बताया गया है कि यह एक 5G Phone होगा जो एंडरॉयड 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन में चिपसेट कौन सा होगा और कितने जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी, यह डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है। इस वीवो फोन में फनटच 12 ओएस दिए जाने की बात भी लीक में सामने आ चुकी है। लीक की मानें तो पावर बैकअप के लिए यह वीवो फोन 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी23ई स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन का दाम लीक में VND 10,000,000 बताया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 32,000 रुपये के करीब है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक वीवो खुद इस फोन से पर्दा नहीं उठाती है।






















