2,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है 50MP Selfie कैमरा वाले Vivo V40e 5G पर, जानें कहां से खरीदें

Join Us icon

Vivo V50 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है जिसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल 6000mAh Battery, 50MP Selfie कैमरा और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। वीवो वी50 की सेल शुरू होने से पहले कंपनी अपने Vivo V40e 5G फोन को 2,500 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। वीवो 5जी फोन वी40ई ढाई हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है जिसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40e ऑफर

  • वीवो वी40ई 5जी फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 30,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
  • शॉपिंग साइट अमेजन पर इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 2,500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
  • यह विवो 5जी फोन ऑनलाइन साइट पर 28,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।
  • ₹2,500 का डिस्काउंट सभी ग्राहकों को मिल रहा है तथा इसके लिए किसी बैंक कार्ड इत्यादि की भी जरूरत नहीं है।
  • Vivo V40e खरीदने के लिए अगर HDFC, IDFC First, BOB, Federal या HSBC क्रेडिट कार्ड से EMI बनवाई जाती है तो 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।
  • बैंक कार्ड ऑफर के साथ 256जीबी वाला 5जी फोन वीवो वी40ई 27,499 रुपये का पड़ेगा।
  • Vivo V40e 5G मोबाइल फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने या ऑफर की डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

Vivo V40e स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77″ 3D Curved Display
  • Mediatek Dimensity 7300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Selfie Camera
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 80W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery

डिस्प्ले : वीवो वी40ई स्मार्टफोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह भी 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा : Vivo V40e 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स882 सेंसर दिया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

प्रोसेसर : वीवो वी40ई एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी वीवो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। हमारी टेस्टिंग में यह फोन 670195 एनटूटू स्कोर पा चुका है।

मेमोरी : विवो वी40ई 8जीबी रैम के साथ दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 8GB Extended RAM तकनीक सपोर्ट करता है जो फोन की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करता है।

बैटरी : Vivo V40e 5जी फोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 51 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर पा चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में 42 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज किया था।

Vivo V40e खरीदें या नहीं

वीवो वी40ई 5जी फोन सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ था। यह सिर्फ 5 महीने पुराना फोन है, इसलिए इसे ‘पुराना’ तो बिल्कुल नहीं कहा जाएगा। अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखते हैं या फिर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं तो इस वीवो फोन में मौजूद 50MP Selfie Camera आपको काम आएगा। बड़े कैंमरा लेंस के साथ ही इसमें बढ़िया कैमरा फिल्टर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा के अलावा 28,499 रुपये में 80W फास्ट चार्जिंग और बड़ी 5,500mAh बैटरी भी इस फोन को खास बनाती है। फोन की लुक और स्टाइल तो हैं ही कमाल के। हॉं, अगर आप लगातार हैवी गेमिंग करते हैं तो इस विवो मोबाइल में कुछ परेशानी पैदा होने का डर रहता है। इसके लिए OnePlus Nord 4 या Motorola Edge 50 Pro को देखा जा सकता है।

Best Competitors

vivo V40 Rs. 36,900
87%
vivo V50e Rs. 28,999
85%
vivo V50 Rs. 32,999
87%
vivo T3 Pro Rs. 22,999
85%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here